पूरे धुले ज़िले में 60 प्रतिशत और धुलिया शहर में 49.40 प्रतिशत हुआ मतदान | New India Times

अब्दुल वाहिद काकर, ब्यूरो चीफ, धुले (महाराष्ट्र), NIT:

पूरे धुले ज़िले में 60 प्रतिशत और धुलिया शहर में 49.40 प्रतिशत हुआ मतदान | New India Times

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मतदान को लेकर लोगों में भारी उत्साह नजर आया। मतदाताओं ने लोकतंत्र के इस महापर्व में भाग लेने के लिए लाइन में खड़े रह कर अपने मत का उपयोग कर अपनी सरकार चुनने में भागीदारी निभाई। शाम पांच बजे तक धुले ज़िले में 60 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

पूरे धुले ज़िले में 60 प्रतिशत और धुलिया शहर में 49.40 प्रतिशत हुआ मतदान | New India Times

जिले भर में मतदान के प्रति लोगों में गजब का उत्साह देखा गया। जिले की पांचों विधानसभा सीटों के लिए सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें लगी रहीं। लोगों में अपना जनप्रतिनिधि चुनने के लिए मतदान की होड़ सी लगी रही। कई जगहों पर तो मतदाताओं के एक साथ अधिक संख्या में पहुंचने से देर शाम तक मतदान की प्रक्रिया चली। सवेरे बूथ पर युवाओं की भीड़ से मतदान की शुरुआत हुई। सर्द मौसम की परवाह किए बगैर युवा और बुजुर्ग बूथ पर पहुंचे और लोकतंत्र के महापर्व में अपनी सहभागिता को निभाया। बुजुर्गों ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अकेले चलने फिरने में तकलीफ होने पर बुजुर्ग अपने परिजनों के सहारे बूथ पर पहुंचे। शहरों से लेकर गांवों और आदिवासी बहुल इलाकों तक के मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें लगी रहीं। शाम पांच बजे तक धुलिया शहर में 43.20 प्रतिशत मतदान हुआ।

पूरे धुले ज़िले में 60 प्रतिशत और धुलिया शहर में 49.40 प्रतिशत हुआ मतदान | New India Times

ज़िले की साक्री विधानसभा क्षेत्र में सुबह सात बजे से तीन बजे तक 81 हजार 799 पुरषों ने तो वहीं पर 77 हजार 866 महिला मतदाताओं ने 46 प्रतिशत मतदान किया। धुलिया ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं ने 78 हजार 80 और पुरषों ने 82 हजार 30 वोट डाल कर 43 प्रतिशत मतदान किया। धुलिया शहर में पुरुषों ने 59 हजार 184 एवं महिलाओं ने 46 हजार 333 वोटों के साथ धुलिया शहर में सब से कम 32 प्रतिशत मतदान हुआ। शिंदखेड़ा विधानसभा में महिलाओं ने 79 हजार 618 तो पुरषों ने 77 हजार 282 मताधिकार का प्रयाग कर 48 प्रतिशत मतदान किया। इसी तरह से शिरपुर विधानसभा में पुरुषों ने 83 हजार 193 और महिलाओं ने 83757 वोट डाले जो शिरपुर में 52 प्रतिशत रहा। शाम तीन बजे तक पांचों विधानसभा क्षेत्रों में दर्ज किया गया था।

पूरे धुले ज़िले में 60 प्रतिशत और धुलिया शहर में 49.40 प्रतिशत हुआ मतदान | New India Times

शाम 6 बजे तक धुलिया शहर 49.40, धुलिया ग्रामीण 64.35, साक्री 59.77 शिंदखेड़ा 60.99 और शिरपुर में 65 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

पूरे धुले ज़िले में 60 प्रतिशत और धुलिया शहर में 49.40 प्रतिशत हुआ मतदान | New India Times

मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की इतनी भीड़ रही की उसे नियंत्रित करने के लिए पुलिस का अतिरिक्त जाब्ता लगाया गया। इसी क्रम में नाशिक परिक्षेत्र पुलिस महानिरीक्षक छेरिंग दोर्जे ने अचानक 1:30 बजे के करीब पारोला रोड स्थित गिन्डोरिया विद्यालय में औचक निरीक्षण कर कानून व्यवस्था की समीक्षा की। धुलिया शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में शांतिपूर्वक मतदान हुआ। इसमें बुजुर्गों, महिलाओं व पुरुषों ने उत्साह से भाग लेकर अपने मतों का उपयोग किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version