तारिक खान, रायसेन ( मप्र ), NIT;
रायसेन जिले में शराब दुकान खुलवाने गई आबकारी टीम पर स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया जिसमें एडीओ आबकारी और एक पत्रकार सहित कुल 12 लोग घायल हो गए हैं। गंभीर रूप से घायल 5 घायलों को भोपाल रेफर किया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक रायसेन जिले के बरेली कस्बे में गुस्साए लोगों ने अधिकारी की बोलेरो सहित 2 वाहनों में आग लगा दी है और शराब दुकान सहित 5 वाहनों में लोगों ने की जमकर तोड़फोड़ की है। शराब ठेकेदार के लोगों के साथ आबकारी टीम दुकान खुलवाने गई थी। घटना की सूचना मिलने पर आसपास थानों से पुलिस बल बरेली पहुंच कर हालात पर काबू पाया। छींद मंदिर रोड पर शराब दुकान खोले जाने का लोग लगातार विरोध कर रहे हैं।
