हाशिम अंसारी, ब्यूरो चीफ, सीतापुर (यूपी), NIT:
राष्ट्रीय क्षय नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तंबौर में नौ टीमों का गठन कर एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसमें डोर टू डोर जाकर रोगियों का चयन कर और उनका परीक्षण कर उनका समुचित इलाज निर्धारित किया जा रहा है। टी बी जैसे भयंकर रोग का इलाज पूर्णता संभव है लेकिन रोगी को समुचित इलाज एवं समय पर दी जाने वाली दवाओं का सेवन बिना किसी रोक के प्रतिदिन करना है। अगर वह इलाज के दौरान धूम्रपान व शराब का सेवन करता है तो इससे रोगी को दी जाने वाली दवाओं का पूरा असर नहीं हो पाएगा। तंबौर के 11 क्षेत्र में औरंगाबाद कायस्थ टोला छता अंगूर बिसवा खुर्द अकबरपुर न्यू आदि क्षेत्रों में टीम पूरी ही सक्रियता के साथ कार्य कर रहे हैं लेकिन समस्त सम्मानित नागरिक एवं बुद्धिजीवियों से सहयोग की अपेक्षा और निवेदन है कि अगर उनके पास पड़ोस में या करीब में कोई ऐसा रोगी है तो उसको चिन्हित कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भिजवाने की कृपा करें क्योंकि जन सहयोग के बिना कोई भी मिशन या प्रोग्राम सफल तब तक नहीं हो सकता है जब तक आप का पूर्ण रूप से सहयोग हमें प्राप्त नहीं होगा कार्यक्रम में मुख्य रूप से समाजसेवी मोहम्मद हसीन अंसारी अखलाक अहमद ज्वेलरी सिंह रामखेलावन जुबेर मलके चंद्रा देवी रुपेश सहित कार्यक्रम इंचार्ज रितेश मल्होत्रा की भूमिका सराहनीय है।
