अब्दूल वहीद काकर, धुलिया ( महाराष्ट्र ), NIT;
मध्यप्रदेश से तस्करी कर 29 गोवंश को महाराष्ट्र के मालेगांव ले जा रहे तीन गोवंश तस्करों को गिरफ्तार करने में पुलिस ने कामयाबी हासिल की है।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस उप अधीक्षक हिंमत जाधव के ख़ुफ़िया सूत्रों से गोवंश तस्करी की जाने की सूचना मिली।सूचना के आधाररप पुलिस ने मुम्बई – आगरा महा मार्ग स्थितहॉटेल नालंदा के सामने पुलिस नाका बंदी करते हुए बुधवार तड़के एक आयशर ट्रक में ठूंस ठूंस कर 29 गोवंश को बरामद कर तीन तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्ज़े से 29 गोवंशों को रिहा करा लिया है।
पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश से मालेगांव की ओर आयशर ट्रक क्रमाक MH 15 DK 2266 में सवार तीन युवकों से पूछताछ की तो वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इस पर डीएसपी श्री हिंमत जाधव ने तिरपाल हटा कर देखा तो ट्रक में 29 गो वंश मिले, जिन्हें ट्रक में ठूंस ठूंस कर भरा हुआ था। बाद में उन्हें मुक्त करा कर गोशाला भिजवाया गया।
पुलिस ने गोवंश तस्करी के आरोप में मालेगाव निवासी मनिहाल खान पुत्र इलयास खान , शेख इरफ़ान पुत्र शेख सुलेमान , शेख अरमान शेख मूसा निवासी मालेगांव को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ गोवंश अधिनियम की विविध धाराओं के तहत पुलिस कांस्टेबल दिलीप राजा राम सूर्यवंश की शिकायत पर आज़ाद नगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। इस करवाई को सफतला पूर्वक उप निरीक्षक राम सोनवणे, मोबीन शेख, पंकज चव्हाण, नीलेश परदेशी, कबीर शेख , सुनील पाथरवट आदि ने अंजाम दिया है।
