दिपावली के त्योहार के पूर्व मिट्टी के दिए बनाने का कार्य जोरों पर | New India Times

रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:दिपावली के त्योहार के पूर्व मिट्टी के दिए बनाने का कार्य जोरों पर | New India Times

आगामी दिपावली उत्सव की तैयारियों को लेकर कुम्हार भी अपना काम जोरों पर करने लगे हैं। दिवावली उत्सव के नजदीक आते ही कुम्हार मौहल्ले में प्रजापति समाज मिट्टी के दीपक बनाने में लगे हैं।
आईजा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री हार्दिक हुंडीया के निर्देशानुससार आईजा के प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष कुमट ने अपील की है कि जिस प्रकार हम आगामी त्योहार पर बाजार से चायना दीपक लाते हैं उसका पैसा चीन जाता है व चीन का फायदा होता है लेकिन हमारे देश में ही गरीब वर्ग के प्रजापति परिवार है जो मिट्टी के मटके, दिपक आदि बनाते हैं लेकिन चायना के चलन को देख आमजन चायना के दिये खरीदते हैं उसको ना खरीदते हुवे अपने गांव के कुम्हार परिवार द्वारा बनाये गये दीपक खरीदें जिससे हमारा पैसा गांव के गांव में तो रहेगा ही साथ ही उक्त दिया हमारे घर जगमगायेगा तो दिपक बेचने वाले परिवार के घर भी उक्त रूपयों से दिपावली पर्व अच्छे से मन पायेगा, उनके परिवार में भी बच्चे नए कपड़े, पटाखे, मिठाईयां आदि खरीद कर त्यौहार को अच्छे से मना पायेंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version