शिवसेना हमारे लिए कोई परेशानी नहीं है वह हमारी दोस्त है: देवेंद्र फडणवीस | New India Times

मकसूद अली, यवतमाल/मुंबई (महाराष्ट्र), NIT:

शिवसेना हमारे लिए कोई परेशानी नहीं है वह हमारी दोस्त है: देवेंद्र फडणवीस | New India Times

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए हर पार्टियां चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत से डटी हुई हैं। महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। राजनीतिक गतिविधियों के बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि वह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री हैं और जीत के बाद भी वही मुख्यमंत्री बनेंगे और आदित्य को उप मुख्यमंत्री बनाए जाने पर उन्हें कोई एतराज़ नहीं है।

शिवसेना हमारे लिए कोई परेशानी नहीं है वह हमारी दोस्त है: देवेंद्र फडणवीस | New India Times

उन्होंने कहा कि पार्टी ने पिछले पांच सालों में अच्छा काम किया है, मुझे आज कोई भय नहीं है क्योंकि मेरे पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी खड़ी है। उन्होंने आगे कहा कि शिवसेना हमारे लिए कोई परेशानी नहीं है वह हमारी दोस्त पार्टी है, क्या किसी दोस्त से परेशानी हो सकती है?
जानकारी के मुताबिक फडणवीस ने पेड़ काटे जाने के सवाल पर कहा कि ‘आरे में मेट्रो शेड बनाने का फैसला सोच समझकर किया गया था। सुप्रीम कोर्ट ने भी माना है कि आरे कॉलोनी वन क्षेत्र नहीं है। वहां पेड़ काटने का दुख मुझे भी है। 2015 में जब पेड़ काटने का फैसला हुआ तब से अबतक हमने 30 हजार पेड़ लगाए हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version