राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र)), NIT:

तेलंगाना राज्य से ठगी कर भागे 4 विदेशी (ईरानी) नागरिकों को खुफिया सूचना के आधार पर मप्र के सागर जिले की महाराजपुर थाना पुलिस ने तीतर पानी टोल प्लाजा से गिरफ्तार कर तेलंगाना पुलिस को सौंप दिया है।
मिली जानकारी अनुसार तीतरपानी टोल टैक्स से रविवार को दोपहर के समय पुलिस अधीक्षक अमित सांघी के निर्देशन में एसडीओपी अजीत पटेल के मार्गदर्शन में देवरी महाराजपुर की संयुक्त पुलिस ने मारुति कम्पनी की ब्रीजा विटारा क्रमांक डी एल 20 ऐ डब्ल्यू 7876 गाड़ी नम्बर में तेलंगाना स्टेट से फरार ठगी के आरोपियों के निकलने की सूचना मिली जिनकी लोकेशन नरसिंहपुर से सागर नेशनल हाईवे 26 बताई जा रही थी। सूचना के बाद महाराजपुर और देवरी पुलिस ने घेराबंदी कर इन्हें फोर लाइन पर बने तीतर पानी टोल टैक्स पर धर दबोचा। आरोपियों के विदेशी पर्यटक होने के कारण विशेष सुरक्षा में रखा गया था जिन्हें आज सोमवार को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें तेलंगना पुलिस के सुपुर्द किया गया है।जानकारी के अनुसार आरोपी ईरान की राजधानी तेहरान के निवासी बताये जा रहे हैं जिनमें 2 पुरुष माजिद, जहांगीर तथा 2 महिलाएं सामंता, जामीलहा तथा दो नाबालिग बच्चे हैं जो कि अगस्त माह में भारत आये थे जिन्होंने 10 अक्टूबर को तेलंगना राज्य के जिला कामरेड्डी थाना नसरूल्लाबाद में मांस की दुकान पर 60 हज़ार की ठगी कर भाग निकले जिसके बाद नसरूलल्लाबाद थाने में 420 सहित विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज किया गया।
