ढोंगी बाबा ने एक 28 वर्षीय युवक का गला रेतकर किया हत्या करने का प्रयास, युवक के चीखने पर मदद को दौड़े आसपास के लोग, पुलिस ने तथाकथित बाबा को लिया हिरासत में | New India Times

फराज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ, बहराइच (यूपी), NIT:ढोंगी बाबा ने एक 28 वर्षीय युवक का गला रेतकर किया हत्या करने का प्रयास, युवक के चीखने पर मदद को दौड़े आसपास के लोग, पुलिस ने तथाकथित बाबा को लिया हिरासत में | New India Timesउत्तर प्रदेश के बहराइच जिला में एक तथाकथित ढोंगी बाबा ने एक 28 वर्षीय युवक की गला रेतकर बली देने की कोशिश की। युवक के चीखने पर आसपास के लोग मदद को दौड़े जिन्हें देखकर बाबा ने तालाब में छलांग लगा कर भागने की कोशिश लेकिन लोगों की मदद से पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

मिली जानकारी के अनुसार बहराइच जिला के रुपईडीहा थाना के अंतर्गत बाबागंज रेलवे स्टेशन के बाग में कालिया पुत्र सेमा जो अनुसूचित जाति का है निवासी सुजौली थाना रुपईडीहा जनपद बहराइच उम्र करीब 28 वर्षीय युवक को एक तथाकथित ढोंगी बाबा जो लगभग 1 वर्षों से बाबागंज स्टेशन पर रहता था ने अचानक पटक कर उसका गला रेतने लगा। युवक के चीख को सुनकर बाजार में सामान खरीद रहे लोगों ने बाबा को पकड़ने की कोशिश की तो बाबा एक तालाब में छुपने की कोशिश की जिस पर लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस चौकी इंचार्ज बाबागंज संतोष गंगवार और उनकी फोर्स ने तथाकथित बाबा को हिरासत में ले लिया। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। बाबा ने हत्या करने का प्रयास क्यों किया इस की जानकारी समाचार लिखे जाने तक नहीं हो पाई थी। यह वारदात बाबागंज चौकी से मात्र 500 मीटर की दूरी पर अंजाम दी गई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version