फर्जी शादी कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, एक महिला सहित 6 गिरफ्तार | New India Times

रहीम शेरानी/धर्मेंद्र सोनी, जयपुर (राजस्थान), NIT:

फर्जी शादी कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, एक महिला सहित 6 गिरफ्तार | New India Times

भरतपुर जिले की थाना उद्योग नगर पुलिस ने शुक्रवार को फर्जी शादी कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर एक महिला सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
पुलिस अधीक्षक भरतपुर श्री हैदर अली जैदी ने मीडिया को बताया कि शुक्रवार को थाना उद्योग नगर क्षेत्र के गांव ताखा में गुलाबसिंह पुत्र गिर्राजसिंह जाट के घर पर फर्जी शादी कराने वालेे गिरोह के आने की सूचना पर श्री दुर्गसिंह सउनि मय जाप्ता के गांव ताखा गये। श्री जैदी ने बताया कि जांच के दौरान पूछताछ की गई तो उन्होंने गुलाब सिंह के पुत्रों की शादी करने का झांसा देकर 1 लाख 44 हजार रूपये एडवांस में व लग्न के दिन 2 लाख रूपये अतिरिक्त लेना तय होना बताया। उन्होंने बताया कि उद्योग नगर पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में शाहपुरा जयपुर निवासी साधूराम पुत्र बद्रीप्रसाद जाट (35) एवं जिला फिरोजाबाद यूपी निवासी दीपक कुमार पुत्र वीरेन्द्र जाटव (25), रविन्द्र उर्फ टिंकल पुत्र माणिकचंद जाटव (33), दिनेश सिंह पुत्र नाथूराम बघेल (35),गौरव पुत्र राजेन्द्र यादव (20) एवं श्रीमति किरनदेवी पत्नी महावीर नाई (40) को गिरफ्तार कर प्रकरण दर्ज किया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version