सांसद हेमा मालिनी ने नहीं सुनी पीड़ीत ऑटो वाले के मां की शिकायत | New India Times

अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

सांसद हेमा मालिनी ने नहीं सुनी पीड़ीत ऑटो वाले के मां की शिकायत | New India Times

मथुरा के मण्डी चौराहे पर फ्लाईओवर के निर्माण का उद्घाटन करने पंहुचीं सांसद श्रीमती हेमामालिनी से पहले ही सत्ता के नशे मे चूर एक भाजपा कार्यकर्ता ने एक ऑटो वाले पर ताबड़तोड़ लात घूंसे बरसाए और मौके पर मौजूद अन्य सभी कार्यकर्ता मूकदर्शक बने रहे। यह सिलसिला यहीं नहीं रुका, कार्यकम समाप्त होने के उपरांत जब पीड़ित ऑटो ड्राइवर की मां ने अपने पुत्र के साथ हुई नाइंसाफ़ी बताने व अपनी पीड़ा से सांसद महोदया को अवगत कराने की कोशिश की तो सांसद हेमा मालिनी बिना पीड़ित व उसकी माँ की कोई भी बात सुने अपनी लग्जरी कार में बैठ कर चली गईं।

यहाँ यह उल्लेखनीय है कि एक तरफ़ तो सांसद महोदया यह कहती हैं कि मुझे ख़ुशी है कि आप लोगों ने मुझे दोबारा चुनकर बृजवासियों की सेवा का अवसर प्रदान किया। वहीं इसका दूसरा रूप उनके भाषण के बाद उस वक्त देखने को मिला जब पीड़ित व उसकी मां की फ़रियाद को दरकिनार कर चुपचाप कार्यक्रम से वह चली गईं।
इस मौके पर भाजपा नेता भी कुछ कहने से बचते दिखे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version