14 चक्का ट्रेलर से लगभग 20 लाख रुपये का 5 क्विंटल डोडा चूरा (अफीम) जप्त, चालक ट्रेलर छोड़कर हुआ फरार | New India Times

रहीम शेरानी/धर्मेंद्र सोनी, प्रतापगढ़ (राजस्थान), NIT:

14 चक्का ट्रेलर से लगभग 20 लाख रुपये का 5 क्विंटल डोडा चूरा (अफीम) जप्त, चालक ट्रेलर छोड़कर हुआ फरार | New India Times

राजस्थान के प्रतापगढ़ जिला पुलिस अधीक्षक पूजा अवाना द्वारा जिले में चलाये जा रहे अवैध मादक प्रदार्थो की रोकथाम के अभियान के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अशोक कुमार मीणा एवं वृत्ताधिकारी श्री गोपाल लाल हिन्डोनिया के नेतृत्व में थानाधिकारी रठांजना गेहरी लाल गुर्जर, हेड कांस्टेबल अमर सिंह, कानि. रजनीश, उपेन्द्र सिंह, नरेन्द्र सिंह एवं ईश्वर लाल द्वारा रात्रि गश्त में नाकाबन्दी के दौरान गांव गरदोडी की सरहद पर एक ट्रेलर चालक द्वारा पुलिस नाकाबन्दी को देख नाकाबन्दी से कुछ ही दूरी पर वाहन छोड़ कर खेतों में खड़ी फसल की आड़ में भाग गया। बीच सड़क मेें वाहन छोड़ने से शंका होने पर तलाशी लेने पर ट्रेलर से 20,00,000 रूपये की कीमत का करीब 5 किवंटल अवैध अफीम डोडाचुरा बरामद हुआ।

तस्कारी का नया तरीका

14 चक्का ट्रेलर से लगभग 20 लाख रुपये का 5 क्विंटल डोडा चूरा (अफीम) जप्त, चालक ट्रेलर छोड़कर हुआ फरार | New India Times

तस्करों ने तस्करी के लिए नया तरीका अपनाते हुए तस्करी की लेकिन पुलिस की सजग नाकाबंदी से पकड़ा गया।
शातिर तस्करों ने तस्करी के लिए नया तरीका अपनाते हुए खुली बाॅडी का ट्रेलर उपयोग में लिया जिससे रास्ते में किसी को शंका न हो। सम्भवतया ट्रेलर की बाॅडी के बीच में अवैध डोडाचुरा रखकर साईडों में कुछ अन्य कृषि उपज भर दी जाती तथा ऊपर तिरपाल बाधंकर ले जाते हैं, खुले बाॅडी ट्रेलर पर पुलिस तस्करी का अनुमान नहीं लगा पाती है लेकिन पुलिस की सजग नाकाबंदी से माल को जप्त किया गया।
जब्त शुदा डोडा चूरा (अफीम) की अनुमानित कीमत 20 लाख रूपये बताई गई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version