मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल हाट बाजार में स्व-सहायता समूहों का दस दिवसीय 'सरस मेला' हुआ प्रारंभ | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल (मप्र), NIT:

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल हाट बाजार में स्व-सहायता समूहों का दस दिवसीय 'सरस मेला' हुआ प्रारंभ | New India Times

अपर मुख्य सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास श्रीमती गौरी सिंह के मुख्य आतिथ्य में शुक्रवार को भोपाल हाट बाजार में स्व-सहायता समूहों का दस दिवसीय ‘सरस मेला’ प्रारंभ हुआ। मेले का शुभारंभ स्व-सहायता समूह के सदस्यों ने किया। मेले में दस राज्यों के 171 स्व-सहायता समूह भाग ले रहे हैं जिनमें मध्यप्रदेश के 36 जिलों के स्व-सहायता समूह शामिल हैं। मेला 21 अक्टूबर तक रोज दोपहर 1 बजे से रात 10 बजे जारी रहेगा।

श्रीमती गौरी सिंह ने बताया कि प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान में मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष मेले में 2 करोड़ रूपये की सामग्री के विक्रय का लक्ष्य रखा गया है जो पिछले वर्ष का दोगुना है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version