गरीब बच्चों को कंप्यूटर की मुफ्त में दी जाएगी शिक्षा, समाजसेवी विनोद दीक्षित ने फीता काटकर किया उद्घाटन | New India Times

साबिर खान, मथुरा/लखनऊ (यूपी), NIT:

गरीब बच्चों को कंप्यूटर की मुफ्त में दी जाएगी शिक्षा, समाजसेवी विनोद दीक्षित ने फीता काटकर किया उद्घाटन | New India Times

ज्योति निर्मलम सोसायटी मथुरा के द्वारा एक कंप्यूटर संस्था का उद्घाटन आशापुरी महोली रोड मथुरा पर ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति रजि. उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित के द्वारा फीता काटकर किया गया। उद्घाटन के अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने ज्योति निर्मलम सोसायटी के सभी संस्था के पदाधिकारियों का अपनी तरफ से स्वागत करते व बधाई देते हुए कहा कि वह गरीब बच्चों के साथ समाज में कुछ अच्छा करने जा रहे हैं। कंप्यूटर सेंटर के उद्घाटन के अवसर पर संस्था के संस्थापक शिवम कुशवाहा ने बताया कि इस कंप्यूटर सेंटर में गरीब एवं अनाथ बच्चों को मुफ्त कंप्यूटर शिक्षा प्रदान की जाएगी जिसमें बेसिक से लेकर एडवांस शिक्षा एवं सिंगिंग डांसिंग क्लास भी शामिल हैं। संस्था के सचिव विष्णु तोमर ने बताया हमारी संस्था अब तक समाज सेवा में 100 कार्य पूर्ण कर चुकी है उन्हीं कार्यों के अंतर्गत आज हमने अपनी संस्था की तरफ से कंप्यूटर सेंटर खोला है जो कि गरीब बच्चों को निशुल्क शिक्षा प्रदान करेगा इसके साथ ही संस्था आगे समाज के लिए अच्छे कार्य करती रहेगी। अतिथि के रुप में पधारे जस्टिस फॉर चिल्ड्रन के संयोजक सतीश चंद्र शर्मा ने बताया बच्चों का यह प्रयास बहुत ही सराहनीय है समाज में हर कोई अपने और अपने परिवार के लिए सोच रहा है समाज के लिए बहुत कम लोग सोचते हैं इसलिए ऐसी संस्था तो मैं अपनी तरफ से आशीर्वाद और शुभकामना देता हूं जिन्होंने गरीब बच्चों के लिए ऐसा पुनीत कार्य किया है। ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरण समिति की महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष श्रीमती रेखा शर्मा ने कहा है कि हम सबकी जिम्मेदारी है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित ना रहे इसके लिए ऐसी सोसाइटी समाज के लिए काम करते हैं तो बहुत अच्छा रहता है जो बच्चे समय से स्कूल नहीं पढ़ पाते हैं उनके लिए ऐसे समाजसेवी आगे आए हैं इसके लिए हम धन्यवाद देते हैं। कार्यक्रम का सफल संचालन हेमंत अग्रवाल के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विष्णु तोमर पंकज प्रेम मोहन, विवेक शर्मा, राकेश तोमर, एन के चंदेल संदेश अग्रवाल अग्रवाल अंशुल सोनी इंद्रजीत सागर आदि उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version