अतीश दीपंकर/ चंदन कुमार निराला, भागलपुर/पटना (बिहार), NIT:

बिहार के भागलपुर जिले के कहलगांव एनटीपीसी के पीटीएस स्थित दुर्गापूजा मेले में एनटीपीसी की महिलाओं की संस्था शिष्टि समाज के द्वारा लगाया गया आइसक्रीम स्टॉल में मार्केट रेट से ऊंची दामों में बेची गई।
कहा जा रहा है कि आइसक्रीम खरीदने पर तय रेट से ज्यादा पैसा सृष्टि समाज के द्वारा ग्राहकों से लिया गया।
मीडिया कर्मियों ने जब सृष्टि समाज के काउंटर पर आइसक्रीम की डिमांड की तो भी मार्केट रेट से ज्यादा पैसा मांगा गया।
कहा जा रहा है कि एनटीपीसी की सामाजिक संस्था सृष्टि समाज के द्वारा इस तरह से मार्केट रेट से ऊंची दाम में लिए गए पैसों पर लोगों को आपत्ति लगी एवं गुस्सा भी आया।
दुख तो तब होता है जब एनटीपीसी जैसी महारत्न नवरत्न कंपनी की संस्था द्वारा मेले में लगाए गये स्टॉल से ज्यादा दाम में समान बेचे तो ऐसे में लोगों को रोष तो होगा ही।
