अब्दुल वाहिद काकर, ब्यूरो चीफ, धुले (महाराष्ट्र), NIT:
शिरपूर विधानसभा मतदारसंघ के भाजपा महायुती के उम्मीदवार काशिराम पावरा के प्रचार हेतू शिरपूर शहर के करवंद नाका स्थित फार्म सी कॉलेज के मैदान में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की ‘विजय संकल्प’ सभा संपन्न हुई। जहां पूर्व शिक्षामंत्री अमरिश भाई पटेल एवं उनके समर्थक भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश किया। सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री फडणवीस ने अमरिश पटेल के विकास कार्यों की तारीफ कर अपनी पार्टी की ओर से जनता को दिये गये विभिन्न योजनाओं की उपलब्धि का बखान किया।
मंत्री जयकुमार रावल ने धुलिया जिले की जिला परिषद, जनपद पंचायतें, ग्रामपंचायतें सभी पर जीत हासिल करने की बात कही। इस सभा में बडी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।
कांग्रेस पार्टी को तीन तलाक देकर भाजपा में शामिल हुए कांग्रेसी अमरीश पटेल ने भाजपा में शामिल होकर बयान दिया कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने नहीं पूछा की अमरिश पटेल भाजपा मे क्यों जा रहे हैं।
कोतवाल’ के जरीये भीड़ जुटाने का आरोप
एक बार फिर से ग्रामीण आदिवासियों को जुटाकर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की सभा में भीड़ इकट्ठा की गई। मुख्यमंत्री की सभा से ठीक एक दिन पहले गाव कोतवाल के जरिये गांव में शिरपूर में सभा होने की बानगी दवंडी पिटवाई गई जिसमें मिटींग का विषय, कौन आने वाला है आदि बातें साफ नहीं की गईं। मुख्यमंत्री की सभा के दिन हर गांव में गाड़ियां भेजकर ग्रामीणों को इकट्ठा किया गया।
पटेल परिवार की अवसरवादी राजनीति गणतंत्र के लिए घातक
उत्तर महाराष्ट्र में कल तक कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता अमरिश पटेल ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश किया किंतू दूसरी तरफ पटेल को कांग्रेस छोड़ने का भी जी नहीं कर रहा, पटेल परिवार दो नैय्या में सवार है, उनके भाई, भतीजे और अन्य कट्टर समर्थक आज भी कांग्रेस की जिला और राज्य इकाई में हैं जिससे शिरपूर तहसील में अमरिशभाई पटेल दोनों ही पार्टीयां चलाने की चर्चा दबे आवाज में तहसील में शुरू है। किंतू जानकारों की मानें तो यह पटेल परिवार की अवसरवादी राजनीति गणतंत्र के लिए खतरा है।
