साक्री में किसानों का हल्लाबोल: संकटमोचक मंत्री की गैरहाजरी में मुख्यमंत्री के काफिले पर फेंके प्याज | New India Times

अब्दुल वाहिद काकर, ब्यूरो चीफ, धुले (महाराष्ट्र), NIT:

साक्री में किसानों का हल्लाबोल: संकटमोचक मंत्री की गैरहाजरी में मुख्यमंत्री के काफिले पर फेंके प्याज | New India Times

कांग्रेसियों की भाजपा में मेगा भरती वाले जामनेर पैटर्न के कारण बागियों की प्रचंड बगावत का सामना कर रही भाजपा-शिवसेना महा गठबंधन के आधिकारिक प्रत्याशियों का प्रचार करने सडकों की खाक छान रहे सूबे के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को आज धुलिया के शिरपुर रैली के दौरान साक्री में प्याज उत्पादक किसानों के भारी असंतोष का सामना करना पड़ा है। रैली के दौरान साक्री में 4 अज्ञात किसानों ने मुख्यमंत्री की वाहन पर प्याज और इंक फेंक कर सीएम का विरोध किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने चार में से एक को गिरफ्तार किया है अन्य तीन फरार हो गए हैं। सूत्रों के अनुसार साक्री पुलिस स्टेशन में चार व्यक्तियों के खिलाफ एफआइआर दर्ज करने का काम शुरू था।

साक्री में किसानों का हल्लाबोल: संकटमोचक मंत्री की गैरहाजरी में मुख्यमंत्री के काफिले पर फेंके प्याज | New India Times

साक्री की जनसभा को संबोधित करने के बाद मुख्यमंत्री वाहनों के काफिले के साथ गुजर रहे थे कि तभी प्याज के गिरते दामों से परेशान कसारे के धीरज देसले सहित तीन अज्ञात किसानों ने सीएम के वाहन पर प्याज और काली स्याहि से हमला बोल दिया जिसमें सीएम को कोई चोट नहीं आई है। आश्चर्य की बात यह है कि बागियों को शांत कराने में विफ़ल रहे और संकटमोचक के तमगे से नवाजे जा चुके सीएम के चाहते सहयोगी गिरीश महाजन इस कठीन समय मुख्यमंत्री के साथ नहीं थे।

इस मामले में पुलिस ने एक किसान को हिरासत में लिया और अन्य तीन की तलाश जारी है। ज्ञात हो कि लोकसभा चुनाव से पूर्व में भी इसी तरह से भाजपा सांसद हिना गावित के साक्री आगमन पर सड़कों पर प्याज फेंक कर सांसद गावित को ग्रामीणों ने गांव में आने से रोकने का प्रयास किया था।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version