31 फीट के रावण की प्रतिमा का किया गया दहन | New India Times

रहीम शेरानी/बृजेश खंडेलवाल अलीराजपुर (मप्र), NIT:31 फीट के रावण की प्रतिमा का किया गया दहन | New India Times

अलीराजपुर जिले के आंबुआ में परंपरागत तरीके से मनाया जाने वाला त्यौहार दशहरा पर 31 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन पूर्व सरपंच जुवानसिंह रावत ने किया। रावत ने बताया कि विगत कई वर्षो से हम लोगो द्वारा दशहरे पर रावण दहन किया जा रहा है जिसमें सभी का सहयोग मिलता है। आम्बुआ कस्बे के साथ -साथ ग्रामीण अंचलों से हजारों की तादात में लोग दशहरा मैदान पर एकत्रित होते हैं।
रावण बनाने में अनील खण्डेलवाल, जितेन्द्र डावर, पुना कारीगर, कालिया पचाया, अनिल सोलंकी, अमित डावर, विक्की जाधव, छगन डुडवे आदि का सराहनीय सहयोग रहा।

पुलिस विभाग का माकुल बन्दोबश्त रहा
रावण दहन स्थल पर हजारों की तादाद में एकत्रित भीड़ को संतुलित करना एवं कानून व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस प्रशासन की माकूल व्यवस्था की गई जिसका नेतृत्व थाना प्रभारी विकास कपीस, एएसआई नानुराम पटेल, अफजल खान, मडुसिह नायक, सहित पुरा स्टॉफ सभी पाइंट पर लगातार गस्त लगाते रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version