आयुर्वेद के क्षेत्र में 35 साल योगदान देने पर डाॅ ए ए शेख को दिया गया "रत्न ए भारत" अवॉर्ड | New India Times

अली अब्बास, मथुरा/ नई दिल्ली, NIT:

आयुर्वेद के क्षेत्र में 35 साल योगदान देने पर डाॅ ए ए शेख को दिया गया "रत्न ए भारत" अवॉर्ड | New India Times

जेम्स ऑफ इंडिया अवॉर्ड सेरेमनी का आयोजन भारत मंच द्वारा कंस्टीटु्यूशन क्लब ऑफ इंडिया रफी मार्ग, नई दिल्ली में आयोजित किया गया।
भारत मंच हर वर्ष राष्ट्रीय स्तर पर इस प्रोग्राम का आयोजन करता है जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से प्रतिभाओं, सुप्रसिद्ध हस्तियों को सम्मानित किया जाता है। इस वर्ष भी 40 प्रतिभाओं काे सम्मानित किया गया जिसमें इस बार वंचित समाजइंसाफ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जनाब डॉ. ऐ. ऐ. शेख, अमिताभ बच्चन के हमशक्ल अमित जी, अभिनेत्री पूनम झाबड़ आदि सम्मानित हस्तियां शामिल रहीं।
वहीं भारत के प्रसिद्ध आयुर्वेदिक डॉ. एे. एे. शेख को समाज में 35 साल से बेहतर कार्य करने व नशा मुक्ति के लिए जेम्स ऑफ इंडिया अवॉर्ड ‘रत्न ए भारत’ व “एशियन बेस्ट आयुर्वेद सेक्सुअल हेल्थ क्लीनिक” अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
अवार्ड को भारत मंच के मुख्य अतिथि पूर्व न्यायधीश जनाब के. जी. बालकृष्ण द्वारा फूल माला प्रशस्ति पत्र व शाल उड़ाकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव जनाब अरुण सिंह, राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष जनाब गैरूल हसन रिजवी, आम आदमी पार्टी के विधायक जनाब महेंद्र गोयल, भारत मंच के चेयरमैन एम. ए. खान, जनाब विजय कुमार देव आईएएस चीफ सैक्ट्ररी दिल्ली सरकार, मौजूद रहे।
इस मौके पर सम्मानित होने पर डॉक्टर ए.ए. शेख ने कहा,कि ऐसे आवॉर्ड मिलने से लोगों में उत्साह बढ़ता है, और समाज सेवा करने में आगे रहता है, उन्होंने कहा कि मुझे इस अवॉर्ड को लेकर बहुत ही खुशी हो रही है, जिसके लिए उन्होंने भारत मंच चेयरमैन जनाब एम. ए. खान, अध्यक्ष जनाब प्रशांत दिवेदी का शुक्रिया अदा किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version