10 अक्टूबर से पवित्र हज यात्रा 2020 के लिए आनलाइन भरे जाएंगे फ़ार्म | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

10 अक्टूबर से पवित्र हज यात्रा 2020 के लिए आनलाइन भरे जाएंगे फ़ार्म | New India Times

भारत सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मुख्तार अब्बास नक़वी द्वारा दिल्ली में 4 अकटूबर शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता में हज 2020 के कार्यक्रम की घोषणा करते हुए केन्द्रीय मंत्री द्वारा बताया गया है कि पवित्र हज यात्रा 2020 के आवेदन पत्र 10 अक्टूबर 2019 गुरुवार से 10 नवंबर 2019 रविवार तक ऑनलाइन भरे जाएंगे। अंजुमन खुद्दामुल हुज्जाज बुरहानपुर के संरक्षक सैयद तिलत तमजीद (बाबा मियां) ने बताया कि ज़िला बुरहानपुर से पवित्र यात्रा 2020 पर जाने के इच्छुक उम्मीदवारों से हज के फॉर्म भरवाने एवं हाजियों को मार्गदर्शन देने हेतु गत वर्ष की परंपरा एवं रीति रिवाज अनुसार इस वर्ष भी हज फ़ार्म भरवाने की एवं हाजियों को मार्गदर्शन उपलब्ध कराने की सुविधा हमारे केंद्र पर उपलब्ध रहेगी । ज़िला हज कमेटी बुरहानपुर के अध्यक्ष हाजी मतीन अजमल, उपाध्यक्ष रियाज़ुलहक़ ने बताया कि वर्तमान ज़िला हज कमेटी बुरहानपुर के समस्त सदस्य एवं पदाधिकारी गण सहित मध्यप्रदेश स्टेट हज कमेटी भोपाल के सदस्य पवित्र हज यात्रा 2020 पर बुरहानपुर से जाने के इच्छुक यात्रियों की पूर्व परंपरा एवं रीति-रिवाज अनुसार पूरी निष्ठा से सेवा करने एवं मार्गदर्शन हेतु वचनबद्ध एवं संकल्पित हैं। इस हेतु हज कमेटी बुरहानपुर के किसी भी पदाधिकारी से व्यक्तिगत रूप से भेंट कर के संपर्क किया जा सकता है।

By nit

2 thoughts on “10 अक्टूबर से पवित्र हज यात्रा 2020 के लिए आनलाइन भरे जाएंगे फ़ार्म”

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version