जामनेर विधानसभा सिट से मंत्री गिरीश महाजन ने किया नामांकन पत्र दाखिल | New India Times

नरेंद्र इंगले, ब्यूरो चीफ, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:जामनेर विधानसभा सिट से मंत्री गिरीश महाजन ने किया नामांकन पत्र दाखिल | New India Times

महाराष्ट्र विधानसभा आम चुनावो के लिए नामांकन दायर करने के पहले आखिरी दिन सुबे के जलसंपदा मंत्री गिरीश महाजन ने अपने गृह निर्वाचन क्षेत्र जामनेर के लिए भाजपा की ओर से आधिकारिक उम्मीदवारी का आवेदन दायर किया है। शक्तिप्रदर्शन के साथ पार्टी पदाधिकारीयो के संग तहसील कार्यालय पहुचे महाजन ने चुनाव अधिकारी को अपना नामांकन पत्र सौंपा जिसके बाद महाजन आगे के लिए रवाना हो गए।

जामनेर विधानसभा सिट से मंत्री गिरीश महाजन ने किया नामांकन पत्र दाखिल | New India Times

महाजनादेश यात्रा में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के ऐलान के मुताबीक महाजन ने नामांकन दायर कर तत्काल पार्टी कार्य के लिए जलगांव का रुख किया। फ़डणवीस ने जनता की रजामंदी से कहा था कि महाराष्ट्र में भाजपा को फ़िर से सत्ता में वापसी कराने के लिए पार्टी को महाजन के चुनावी कुशलता की बेहद जरूरत है इस लिए महाजन केवल अपना नामांकन दायर करने जामनेर पधारेंगे जिसके बाद वह सीधा जीत के बाद प्रशासन से विजयी प्रमाणपत्र प्राप्त करने ही जामनेर आएंगे।

मुख्यमंत्री के इस साफ़सुथरे बयान का मतलब यही था कि महाजन खुद के चुनावी प्रचार के लिए भी अपने निर्वाचन क्षेत्र में उपस्थित नहीं रहेंगे और भाजपा के कार्यकर्ताओ को ही जामनेर सीट पर प्रचार की कमान संभालनी होगी। महाजन 1995 से लगातार पांच बार जामनेर से विधायक चुन कर आते रहे है, जनता के अनुभव के मुताबिक अब तक कभी भी ऐसा नहीं हुआ है कि सहकार के अलावा तहसील में कोई अहम चुनाव महाजन की गैरहाजरी में लडा गया हो लेकिन अब शायद यह पहली बार होगा कि विधानसभा जैसे महत्वपुर्ण चुनाव में महाजन स्वयं समय नहीं दे सकेंगे। वैसे भी जामनेर हमेशा गिरीश महाजन का प्रभाव क्षेत्र रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version