संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

आज 2 अक्टूबर 2019 को पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर ज़ोन श्री राजाबाबू सिंह को आईजी ग्वालियर कार्यालय में डीआईजी ग्वालियर रेंज श्री ए.के. पांडे और एसपी ग्वालियर श्री नवनीत भसीन ने एडीजीपी की रैंक लगाई।इसके बाद आईजी ग्वालियर श्री राजाबाबू सिंह ने एडीजीपी पद का दायित्व संभाला।

इस अवसर पर डीआईजी ग्वालियर रेंज श्री ए.के. पांडे और एसपी ग्वालियर श्री नवनीत भसीन ने गुलदस्ता देकर स्वागत किया तथा मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया। इसके उपरांत आईजी कार्यालय के स्टाफ की ओर से पीए श्री आर.एम. दीक्षित और आरआई ग्वालियर श्री अरविंद दांगी ने गुलदस्ते से स्वागत किया।
शहर में व्यवस्थित यातायात, अपराधों में कमी, आम नागरिकों के साथ अच्छा व्यवहार तथा महिला अपराधों पर सख्ती उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में है।
