विधानसभा उपचुनाव: राजस्थान के मंडावा व खींवसर विधानसभा उप चुनाव में परिवारवाद की जंग | New India Times

अशफाक कायमखानी, जयपुर (राजस्थान), NIT:विधानसभा उपचुनाव: राजस्थान के मंडावा व खींवसर विधानसभा उप चुनाव में परिवारवाद की जंग | New India Times

राजनैतिक नेता व दल चाहे जितना परिवारवाद के खिलाफ जहर उगलें लेकिन जब समय उनकी परीक्षा का आता है तो दल व नेता अन्यों की तरह परिवारवाद रुपी पौधे को खाद व पानी देकर उसे सींचने मे एकदूसरे से आगे बढने में कोई कसर नही छोड़ते हैं। राजस्थान के मुस्लिम व जाट बहुल मंडावा व खींवसर विधानसभा के तत्तकालीन विधायकों के सांसद बनने पर 21-अक्टूबर को उपचुनाव होने है। जिनमें उम्मीदवार के नाम पर दलों व नेताओं ने केवल मात्र परिवारवाद को हवा दी गई है। सांसद बने विधायकों ने अपनी जगह अपने बेटे व भाई को उम्मीदवार बनाया है। वहीं कांग्रेस ने भी उनके मुकाबले परिवारवाद को ही अहमियत दी है।विधानसभा उपचुनाव: राजस्थान के मंडावा व खींवसर विधानसभा उप चुनाव में परिवारवाद की जंग | New India Times

मंडावा से पहले निर्दलीय व फिर भाजपा की टिकट पर जीते नरेन्द्र खिचड़ के भाजपा के टिकट पर 2019 में झूंझुनू से सांसद चुने जाने के बाद रिक्त हुई सीट पर हो रहे चुनाव में भाजपा ने मंडावा से सांसद नरेन्द्र खिचड़ के बेटे अतुल खीचड़ को उम्मीदवार बनाया है। जबकि खींवसर के तत्तकालीन रालोपा विधायक हनुमान बेनीवाल के 2019 में नागौर से भाजपा के समर्थन से सांसद चुने जाने के बाद रिक्त खींवसर सीट पर आरएलपी नेता सांसद हनुमान बेनीवाल ने भी अपने छोटे भाई नारायण लाल बेनीवाल को उम्मीदवार बनाया है जबकि इसके विपरीत सांसद बेनीवाल ने जीवनभर परिवारवाद के खिलाफ बने मुद्दे पर राजनीति को चमकाया है। अगर सांसद हनुमान बेनीवाल चाहते तो अपने लम्बे राजनीतिक संघर्ष के मुताबिक यहां परिवार से अलग हटकर किसी अन्य को उम्मीदवार बनाकर एक मिशाल कायम कर सकते थे लेकिन वो ऐसा करने मे जमीन पर खरा उतर नहीं पाये।
मंडावा व खींवसर उप चुनाव मे कांग्रेस पार्टी ने भी परिवारवाद को संरक्षण देने की परम्परा का पूरी तरह निर्वाह करते हुये मंडावा से लगातार दो विधानसभा चुनाव हारने वाली व पूर्व पीसीसी चीफ रामनारायण की बेटी रीटा सिंह को अपना उम्मीदवार बना रही है एवं खींवसर से भी लगातार विधानसभा चुनाव हारने का रिकॉर्ड कायम करने वाले एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री रामनिवास मिर्धा के बेटे हरेन्द्र मिर्धा को उम्मीदवार बनाकर अपने परिवारवाद को कायम रखने के सिद्धांत को पूरी तरह निभाया है। खींवसर से हनुमान बेनीवाल भाजपा, निर्दलीय व राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के निशान पर तीन दफा विधानसभा का चुनाव जीत चुके है। अब उनकी जगह उनका छोटा भाई नारायण चुनावी मैदान में हैं।
1998 के चुनाव बाद अशोक गहलोत के मुख्यमंत्री बनने के बाद से जाट मतदाताओं की नाराजगी का एहसास 21-अक्टूबर को जाट बहुल मंडावा व खींवसर विधानसभा उप चुनावों में भी नजर आयेगा। राजनीतिक जानकार बताते हैं कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार होने के कारण कांग्रेस पार्टी सीट निकालने की भरपूर कोशिश करेगी। वहीं भाजपा व रालोपा अपनी सीट बचाये रखने में पूरा दम लगाते हुये कश्मीर में से धारा 370 हटाने से उपजी सहानुभूति को भूनाने की कोशिशें कर सकती हैं। देखते हैं कि कांग्रेस सीट छीन पाती है या फिर भाजपा व रालोपा अपनी सीट बरकरार रख पाने में सफल होते हैं?

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version