"मेरी शाला मेरी जिम्मेदारी" को लेकर विकासखंड घंसौर में कमिश्नर द्वारा की गई माध्यमिक शाला के प्रधान पाठकों व जन शिक्षकों के साथ बैठक | New India Times

पीयूष मिश्रा, ब्यूरो चीफ, सिवनी (मप्र), NIT:

"मेरी शाला मेरी जिम्मेदारी" को लेकर विकासखंड घंसौर में कमिश्नर द्वारा की गई माध्यमिक शाला के प्रधान पाठकों व जन शिक्षकों के साथ बैठक | New India Times

गुरुवार 26 सितंबर को जबलपुर संभाग कमिश्नर श्री राजेश बहुगुणा, कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह द्वारा विकासखंड घंसौर एवं विकासखंड धनौरा के प्रधान पाठकों व जन शिक्षकों की बैठक ली गई जिसमें आयुक्त महोदय द्वारा दोनों विकासखंड के बीआरसीसी क्रमशः मनीष मिश्रा, प्रकाश ठाकुर को अपने विकासखंड में किए जा रहे कार्यों की सराहना की गई। माननीय कमिश्नर महोदय द्वारा दोनों विकास खंडों के प्रधान पाठकों व जन शिक्षकों को बच्चों में दक्षता हेतु गुणात्मक विकास हेतु महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश देते हुए निर्देशित किया गया कि यह हमारा मूल कर्तव्य है एवं धर्म भी है कि हम ग्राम के हर बच्चे को शैक्षिक गुणवत्ता पूर्ण कराते हुए उनके उज्जवल भविष्य हेतु सार्थक प्रयास करें। कमिश्नर महोदय द्वारा अपील की गई कि शिक्षक एक ऐसा पद है जिसका सम्मान सारे समाज में सभी विभागों के कर्मचारी अधिकारियों से अधिक है आप इस बात को समझ कर चलें की मैं कमिश्नर होकर भी किसी इंसान के बेहतर भविष्य की आधारशिला नहीं रख सकता परंतु आप शिक्षक पूरे समाज के विकास की व भविष्य की आधारशिला रखने में सक्षम है क्यों ना हम अपने सामर्थ का 100% उपयोग करते हुए बेहतर समाज के निर्माण में अपनी भूमिका अदा करें, हम प्रतिज्ञा लें कि हम अपने परिवेश को स्वच्छ बनाने हेतु स्वयं आगे आकर शौचालय, विद्यालय, मैदान आदि की सफाई की जिम्मेदारी अपने हाथ में लें जिससे स्कूल के बच्चे व अभिभावक प्रेरणा लेकर इस पुनीत कार्य को करने के लिए आगे आएं। व्यक्तिगत स्वच्छता तो हम कर लेते हैं परंतु सार्वजनिक स्वच्छता को करने में दिक्कत महसूस करते हैं, यह किसी जाति विशेष की जिम्मेदारी नहीं है कि वह हमारी गंदगी को साफ करे, यदि हम शौचालय का उपयोग कर रहे हैं तो शौचालय की साफ सफाई का दायित्व भी हमारे ही हाथों में होना चाहिए।

"मेरी शाला मेरी जिम्मेदारी" को लेकर विकासखंड घंसौर में कमिश्नर द्वारा की गई माध्यमिक शाला के प्रधान पाठकों व जन शिक्षकों के साथ बैठक | New India Times

इस अवसर पर कमिश्नर द्वारा बीआरसीसी घंसौर मनीष मिश्रा, बीआरसीसी धनोरा प्रकाश ठाकुर की कार्यप्रणाली की सराहना की। कलेक्टर द्वारा घंसौर बीआरसीसी के स्वच्छता अभियान पर चलाई गई मुहिम की प्रशंसा की गई।

इस अवसर पर जिला पंचायत की सी ई ओ सुनील दुबे, सहायक आयुक्त सतेंद्र मरकाम, डीईओ श्री गोपाल सिंग बघेल, डीपीसी जगदीश सिंह, इर पाचे एसडीएम अंकुर मेश्राम, जनपद पंचायत सीईओ घंसौर उषा गुप्ता व धनोरा सीओ अवस्थी जी, तहसीलदार अमृत सिंह धुबे, धनोरा तहसीलदार एक लव्य, प्राचार्य एम एस डहरिया, नायब तहसीलदार पटले व पुलिस विभाग के कर्मचारी अधिकारी मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version