यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

बुधवार 25 सितंबर 2019 को भाजपा कार्यालय पैलेस में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की 103वीं जयंती जिला अध्यक्ष बहादुर सिंह त्यागी जी की अध्यक्षता में मनाई गई।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष बहादुर सिंह त्यागी जी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन चरित्र, उनकी ईमानदारी, कर्तव्य निष्ठा आदि पर प्रकाश डाला। इस मौके पर जिला महामंत्री डॉ.रविन्द्र श्रोतीय जी, पूर्व जिला अध्यक्ष बाँकेलाल लोधा जी, जिला उपाध्यक्ष कैलास सोनी जी, हेमसिंह लोधा जी, पी,सी वोहरा जी, जिला मंत्री धीरसिंह जादौन जी, महाराज सिंह चाहर जी आदि ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन पर प्रकाश डाला।
इस मौके पर जिला मंत्री नवल सिंह लोधा, विधायक प्रतिनिधि गोरेलाल कुशवाहा, मीडिया प्रमुख महेश यादव, नगर महामंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रचार प्रमुख विजय श्रीवास्तव, जिला महामंत्री भाजयुमो हरेन्द्र सिंह राव, धीरेंद्र सिंह यादव, उपेंद्र कुशवाहा, जीतेन्द्र तिवारी, बिशम्बर दयाल शर्मा, महेश यादव भाजपा मीडिया प्रमुख व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
