अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

थाना सदर बाजार के औरंगाबाद निवासी शुभम नामक व्यक्ति अपनी कार से कचहरी पर एसएसपी ऑफिस के सामने राेड पर आया और कार को आग के हवाले कर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई और लोग इधर भागने लगे। सिरफिरे युवक के साथ एक महिला और बच्चे भी कार में आये थे।
युवक ने कार आग के हवाले कर अधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी जिससे वहां मौजूद फरियादी, वकीलों और अन्य लोगों में दहशत फैल गई।
सिविल लाइन पुलिस चौकी के आगे और एसएसपी ऑफिस के पास सड़क पर इस तरह की घटना से प्रशासनिक अधिकारी भी हत्प्रभ रह गए। इस दौरान एसएसपी शलभ माथुर भी मौके वारदात पर पहुंचे और सिरफिरे युवक काे दबाेचा।
वह व्यक्ति गोली कियों चला रहा था और उसका क्या कारण है पता नहीं चला सका है। पुलिस के आला अधिकारी युवक से पूछताछ कर रहे हैं।
