मथुरा के खिलाड़ी हर्षित चौधरी व आकाश चौधरी ने राजस्थान में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में लहराया विजय का पताका | New India Times

साबिर खान, मथुरा/लखनऊ (यूपी), NIT:

मथुरा के खिलाड़ी हर्षित चौधरी व आकाश चौधरी ने राजस्थान में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में लहराया विजय का पताका | New India Times

संस्कार पब्लिक स्कूल के कक्षा नौ के दो छात्र हर्षित चौधरी व आकाश चौधरी को कोच दर्शन तिवारी द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर कबड्डी खेलने के लिये जयपुर जी0 आर0 ग्लोबल एकेडमी भेजा गया, जहाँ ये दोनों विद्यार्थी उत्तर प्रदेश की टीम से खेलते हुये विजय पताका फहरा कर लौटे। इण्डियन स्पोर्टस डेवलपमेन्ट काउंसिल द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित इण्डिया ओपन नेशनल गेम्स 2019 के अन्तर्गत कबड्डी का फाइनल मैच उत्तर प्रदेश व राजस्थान की टीम के बीच 24 /09/2019 को हुआ, जिसमें उत्तर प्रदेश की टीम ने राजस्थान को पाँच पाइण्ट से हराकर अपना परचम लहराया। जीतकर लौटने पर विद्यालय द्वारा दोनों विद्यार्थियों का भव्य स्वागत किया गया। विद्यालय के चेयरमैन आर0 पी0 सिंघल ने विद्यार्थियों को न सिर्फ आर्शीवाद दिया बल्कि भविष्य में भी इन विद्यार्थियों को विद्यालय स्तर पर पूर्ण सुविधायें उपलब्ध करवाये जाने का आश्वासन दिया।मैनेजिंग डायरेक्टर आकाश सिंघल ने हर्ष व्यक्त करते हुये बताया कि ये हमारे विद्यालय के लिये सौभाग्य का विषय है कि हमारे विद्यार्थी बहुर्मुखी प्रतिभा के धनी हैं। इसके लिये हम हमारे विद्यालय के कोच दर्शन तिवारी को भी शुभकामनायें देते हैं। प्रधानाचार्या श्रीमति श्वेता शर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों की प्रतिभा को सही समय पर पहचानकर उसका निरन्तर अभ्यास ही विद्यार्थी को सफल बनाता है। आज के विद्यार्थी ही कल भारत का स्वर्णिम भविष्य होंगे, इसलिये आवश्यक है कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का पूर्ण विकास हो, जो हमारे विद्यालय का परम उद्देश्य है।

इस अवसर पर मैनेजर श्रीमति राजेश्वरी शर्मा, कोच दर्शन तिवारी, श्रीमती रीता, काॅर्डिनेटरस श्रीमती आरती शर्मा, श्रीमती नीतू खण्डेलवाल, कुलदीप, मिथुन, श्रीमती मधु, श्रीमती भावना, श्रीमती शोभना सिंह,कृष्ण कान्त,दर्शन तिवारी, स्वाति चतुर्वेदी, अन्नूरानी, प्रीति अरोड़ा, ज्योति शर्मा, राधिका, शालिनी, गुंजन, पूजा गौर, श्वेता गर्ग, राहुल गौर, राजेश तिवारी, अमित तरकर, अजय कुमार, जय गौपाल, आशुतोष, नेहा खान, नीरज पांडे, दरियाब सिंह आदि उपस्थित रहें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version