गणेश मौर्य, ब्यूरो चीफ, अंबेडकरनगर (यूपी), NIT:

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के नाम पर सुविधा शुल्क मांगने का आरोप लगाते हुए लोगों ने बताया कि अब्दुल्लापुर निवासी ऋषिकेश सिंह, जो डूडा विभाग में सिविल इंजीनियर पद पर कार्यरत हैं जो कि लाभार्थियों से पैसे की मांग की जा रही है और पैसा ना देने पर पात्रों को अपात्र किया जा रहा है जिसको लेकर लोगों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर सिविल इंजीनियर पद पर तैनात ऋषि सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।
परियोजना अधिकारी आदित्य कुमार के द्वारा कई बार समाचार पत्रों और चैनलों के माध्यम से लोगों को जागरूक भी किया गया की प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बिचौलियों से बचकर रहें अगर कोई व्यक्ति पैसा मांगता है तो इसकी शिकायत आप डूडा विभाग से करें।
अब्दुल्लापुर निवासी शांति, पत्नी राजकुमार, ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवेदन किया था। शांति का आरोप है सिविल इंजीनियर द्वारा घुस मांगा जा रहा है।
आपको बताते चलें कि बीते वर्ष शासन द्वारा इसी घूसखोरी के आरोप के ही चलते डूडा के अफसर से लेकर कर्मचारियों का तबादला कर दिया गया, इस कार्रवाई के बावजूद सुधार नहीं हो सका।
प्रदेश सरकार की ओर से प्रधान मंत्री आवास योजनाओं में भ्रष्टाचार रोकने को लेकर लगातार निगरानी कराई जा रही है। डीएम व पीओ डूडा की ओर से शहर में एनाउंसमेंट कराया जा रहा है। फिर भी यदि कोई अधिकारी या आउटसोर्सिंग कंपनी के कर्मचारी सुविधा शुल्क मांगता है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उसके बावजूद उन्हें कानून का थोड़ा भी भय नहीं है ।
