रहीम शेरानी, बांसवाड़ा (राजस्थान), NIT:
राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ में रहने वाले मोहम्मद अंसार जंगली जानवर पकडने में माहीर हैं। कोई भी व्यक्ति जंगली जानवर जैसे सापं, बिच्छु, अजगर देख ले तो घबरा जाता है लेकिन मोहम्मद अंसार इन सब से अलग हैं।
हम बात कर रहे हैं राजस्थान के बासंवाडा जिले के कुशलगढ़ वन खण्ड के रामगढ नाके में पदस्त सहायक वन पाल अंसार मोहम्मद की जो जंगली जानवर, सापं, बिच्छु, अजगर जैसे विषैले जानवरों को पकडने में महारत हासिल किए हुए हैं। जान जोखिम में डाल कर अंसार जानवरों को पकड़ते हैं। जंगल हो या वन विभाग कहीं भी जानवर की सुचना मिलते ही अंसार बडी़ ही चतुराई से जानवरों को पकड़ लेते हैं। अंसार की बहादुरी पर कुशलगढ उपखंड स्तर पर सम्मानित भी किये गये हैं।
दोपहर को रामगढ वन नाके के नागदा गावं में रमेश मईडा के मुर्गे को खाते हुए स्कूल़ी बच्चों ने अचानक अजगर को देखा और अंसार को बुलाया गया। अंसार मोहम्मद ने अजगर को पकड़ा और जंगल में छोड़ा। मौके पर
वनपाल लोकेश वनपाल बाबुलाल सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।
