हाशिम अंसारी, ब्यूरो चीफ, सीतापुर (यूपी), NIT:
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण लहरपुर सीतापुर द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन ओम कमल पब्लिक इंटर कॉलेज लालपुर में आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि जिला सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण एडीजे सीतापुर दीपक कुमार जयसवाल ने अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया अगर कोई भी व्यक्ति एसिड अटैक से पीड़ित है तो सरकार की तरफ से तत्काल ₹300000 की धनराशि उसे आर्थिक सहायता के रूप में प्रदान की जाती है इसके अलावा सरकार ने एसिड व तेजाब की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए एक विशेष कानून भी बनाया है जिससे इस पर अंकुश लगाया जा सके और जल्द से जल्द कार्रवाई की जा सके एवं पीड़ित व्यक्ति को सामाजिक न्याय तथा सरकारी सुविधाओं का लाभ दिया जा सके और भविष्य में ऐसी घटनाएं न घटित हो इसकी रोकथाम के लिए जन जागरूकता कार्यक्रम व पीड़ित व्यक्ति के इलाज तथा प्लास्टिक सर्जरी हेतु खर्च पर भी सरकारी मदद पर सुविधा दी जा रही है।

कार्यक्रम में तहसीलदार लहरपुर ने बताया शिक्षा का समान अधिकार व छात्रों को दी जाने वाली सुविधाएं सत प्रतिशत लोगों तक पहुंचे इसके लिए जन जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है कार्यक्रम को नायब तहसीलदार लहरपुर ने अपने संबोधन में कहा विधिक अधिकारों एवं सेवाओं की जागरूकता के लिए विधिक साक्षरता शिविरों का आयोजन किया जाता है कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी मोहम्मद हसीन अंसारी ने किया विद्यालय प्रबंधक ओम प्रकाश मिश्रा जी ने आए हुए सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

विद्यालय प्रधानाचार्य दिव्य कृष्ण मिश्रा जी के द्वारा हाई स्कूल व इंटर के प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण छात्र एवं छात्राओं को मुख्य अतिथि एडीजे सीतापुर और तहसीलदार लहरपुर द्वारा प्रमाण पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया उत्कृष्ट शिक्षण कार्य करने के लिए विद्यालय के अध्यापकों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य करने के लिए हसीन अंसारी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को मुख्य रूप से बालकृष्ण कमलेश वर्मा प्रमोद बाजपेई द्वारा संबोधित किया गया कार्यक्रम में सरिता मिश्रा गरुड़ मिश्रा सच्चिदानंद मिश्रा राजेश मिश्रा शाहनवाज हुसैन शैलेंद्र कुमार मोहम्मद शारिक अजय वर्मा दीपक वर्मा ललित मोहन विनय अवस्थी अनूप यादव आसाराम बाजपेई आशा वर्मा शिल्पी विनीता प्राची समेत गणमान्य नागरिक तथा महिलाएं वह छात्र एवं छात्राएं उपस्थित रहे।
