सिंचाई विभाग ने तिघरा जलाशय के गेट खोलकर छोड़े बांध का अतिरिक्त पानी | New India Times

पवन परूथी/गुलशन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

सिंचाई विभाग ने तिघरा जलाशय के गेट खोलकर छोड़े बांध का अतिरिक्त पानी | New India Times

ग्वालियर शहर को पेयजल की आपूर्ति करने वाले तिघरा जलाशय के तीन गेट आज रविवार को खोले गए। तिघरा जलाशय से 2 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। कलेक्टर श्री अनुराग चौधरी ने तिघरा पहुँचकर बांध के गेट खुलवाए। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक श्री नवनीत भसीन, नगर निगम आयुक्त श्री संदीप माकिन, जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री श्री राजेश चतुर्वेदी, नगर निगम के अधीक्षण यंत्री श्री आरएलएस मौर्य एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

सिंचाई विभाग ने तिघरा जलाशय के गेट खोलकर छोड़े बांध का अतिरिक्त पानी | New India Times

जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री श्री राजेश चतुर्वेदी ने बताया कि तिघरा जलाशय का वर्तमान में जल स्तर 738.20 फुट था। प्रदेश में मानसून सक्रिय है। बांध की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए जल स्तर 738.10 रखने का निर्णय लिया गया। बांध के गेट खोलकर जल स्तर 738.10 किया गया है। उन्होंने बताया कि बांध से पानी छोड़ने से पहले सुरक्षा के सभी प्रबंध किए गए। इसके लिए मुरैना एवं भिण्ड के जिला प्रशासन से भी कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा चर्चा कर सुरक्षा के प्रबंध कर लिए गए थे।

तिघरा जलाशय से पानी छोड़े जाने की सूचना आम जनों को प्राप्त होने पर बड़ी संख्या में शहरवासी अपने परिवार सहित सुबह से ही तिघरा पहुँचे और तिघरा से पानी छोड़ने के प्रत्यक्षदर्शी बने।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version