मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में अलग अलग स्थानों पर लगी आग से 200 एकड से अधिक गेहूं की फसल जलकर राख, एक घर के साथ-साथ दो भैंसे भी जलीं | New India Times

पीयूष मिश्रा, सिवनी ( मप्र ), NIT; ​मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में अलग अलग स्थानों पर लगी आग से 200 एकड से अधिक गेहूं की फसल जलकर राख, एक घर के साथ-साथ दो भैंसे भी जलीं | New India Timesसिवनी जिला के छपारा तहसील से 6 किमी दूर ग्राम पिण्डरई बाजर के खेत से लेकर छपारा के मोती नाला तक के सैकडों एकड गेहूं के खेत जलकर राख हो गये हैं, जिसमें एक मकान और उसमें रखी सारी समाग्री भी जल गयी है वहीं एक खेत में मौजूद दो भैस भआगआग की चपेट में आने से झुलस गयी हैं। वहीं छपारा से 20 किलोमीटर दूर चमारी क्षेत्र में भी लगी भीषण आग से लगभग 200 एकड फसल जलकर राख हो गयी है। तहसीलदार छपारा, राजस्व विभाग अमला और पुलिस बल के साथ मौके पहुंचे और फायर ब्रिगेड की  चार गाडियों की मदद से आग पर काबू पाया गया।​मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में अलग अलग स्थानों पर लगी आग से 200 एकड से अधिक गेहूं की फसल जलकर राख, एक घर के साथ-साथ दो भैंसे भी जलीं | New India Timesआरोप है कि शासन-प्रशासन से यहां के लोगों ने कई बार अग्निशमन वाहन की मांग की गई थी लेकिन आजतक इस की कोई व्यवस्था नहीं की गई जिसका यह परिणाम हुआ कि आग लगने के बाद जब तक फायर ब्रिगेड की गाडी आई तब तक काफी नुकसान हो गया। क्योंकि 35-40 किलोमीटर दूर से छपारा क्षेत्र में फायर ब्रिगेड की गाडी के अाने में कम से कम एक घण्टा का समय लगता है। जबतक फायर ब्रिगेड की गाडी पहुंचती है तब तक आग रूद्र रूप लेकर सबकुछ तबाह कर चुकी होती है और आज भी ऐसा ही हुआ है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version