Edited by Naseem Shaikh, नई दिल्ली, NIT:

चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र और हरियाणा के विधानसभा चुनावों के तारीख की घोषणा कर दी हैं, दोनों राज्यो में अगले महीने की 21 तारीख को मतदान होगा और मतों की गिनती 24 अक्टूबर को होगी इसके साथ ही अलग- अलग राज्यो की 64 विधानसभा सीटों के उपचुनाव भी कराए जाएंगे।
महाराष्ट्र में इस समय भाजपा और शिवसेना की गठबंधन सरकार हैं वहीं हरियाणा में पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने पूर्ण बहुमत हासिल कर सरकार बनाई थी। महाराष्ट्र में विधानसभा की 288 सीटों और हरियाणा में 94 सीटों पर चुनाव होना हैं। चुनाव आयोग ने दोनों राज्यो में विधानसभा चुनाव की पूरी तैयारी कर ली हैं तथा बहुत जल्द मतदान को शांतिपूर्ण तरीके से करने के लिए निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिया जाएगा।
