मेघनगर के पत्रकारों की पहल लाई रंग, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हुई महिला चिकित्सक की नियुक्ति | New India Times

रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:मेघनगर के पत्रकारों की पहल लाई रंग, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हुई महिला चिकित्सक की नियुक्ति | New India Times

झाबुआ जिले के मेघनगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर रायपुरिया में पदस्थ डॉक्टर सीता काग सप्ताह में 3 दिन सोमवार गुरुवार व शनिवार को मेघनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अपनी सेवाएं देंगी।
मेघनगर के पत्रकारों द्वारा नगर के शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लगातार महिला मरीजो से संबंधित महिला प्रसूता, महिला संबंधित गुप्त रोग एवं आदिवासी बहुल क्षेत्र के 111 गांवों में बढ़ती महिला स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों को देखते हुए मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री सुरेंद्र हनी बघेल से महिला चिकित्सक नियुक्त करने की मांग मेघनगर के जागरुक पत्रकारों द्वरा की गई थी जिसको लेकर मेघनगर के जागरुक पत्रकार झाबुआ जिला मेडिकल ऑफिसर डॉ बीएस बारिया से भी मुलाकात कर महिला चिकित्सक की मांग की गई थी। जिसके बाद मेघनगर की महिला कांग्रेस नेत्री शायदा भाबर एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग एवं महिला बाल विकास आयोग की टीम ने भी मेघनगर में महिला चिकित्सक की नियुक्ति के प्रयास अपने अपने स्तर से किए। दिनांक 27 को कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी झाबुआ के आदेश क्रमांक 874 में मेघनगर में महिला चिकित्सक सीता काग की गई। मेघनगर के ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर सेलेक्सी वर्मा ने मेघनगर में महिला चिकित्सक आने के बाद कहा कि अब टीम वर्क करने से बेहतर स्वास्थ्य लाभ यहां के मरीजों को दे पाएंगे।
नियुक्ति के बाद आसपास के ग्रामीण एवं शहरी महिलाओं एवं सामाजिक संस्था रोटरी क्लब अपना एवं अन्य संस्थाओं ने इस शानदार पहल की आवाज उठाने के लिए पत्रकारों का आभार व्यक्त किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version