पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर हथियारों का जखिरा किया बरामद | New India Times

शाहनवाज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर हथियारों का जखिरा किया बरामद | New India Times

पुलिस उप महानिरीक्षक शहर श्री इरशाद वली द्वारा अपराधों पर नियंत्रण एवं फरार व इनामी बदमाशों/अपराधियों की धरपकड़, अवैध हथियारों की तस्करी की रोकथाम एवं कार्यवाही हेतु विशेष अभियान चला कर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक दक्षिण श्री सम्पत उपाध्याय एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन 01 श्री अखिल पटेल के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक टीटीणनगर संभाग श्री उमेश तिवारी के नेतृत्व में विगत दिनों अपराधियों के विरूद्ध चलाई गयी मुहिम के परिणाम स्वरूप थाना रातीवढ मे मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति प्लास्टिक की बोरी लिये हुये ईसाई कब्रिस्तान के पास सब्जी मण्डी रोड मोड पर खडे हैं, की सूचना पर हमराह स्टाफ की मदद से थाना रातीबड पुलिस थाना प्रभारी उनि.जे0पी0त्रिपाठी, उनि0 संजीव धाकड, प्र0आ02634 राम लक्ष्मण, आर0208 आलोक तिवारी, आर01237 शिव चौहान, आर0774 राजेश पाल , आर02259 रोहित पंथी द्वारा घेराबंदी कर ईसाई कब्रिस्तान के पास सब्जी मण्डी रोड मोड पर बताये गये हुलिया अनुसार वहां पर दिखे जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किये जिन्हे स्टाफ व गवाहान की मदद से घेराबंदी कर पकडा गया। जिनसे नाम पता पूछने पर एक आरोपी ने मो0 आसिफ पिता मो0 अयूब उम्र.30 साल पता.आशियाना कालोनी एहाउसिंग बोर्ड करोंद थाना निशातपुरा हाल. निवासी भदभदा पुराने पुल के पास थाना कमलानगर भोपाल एवं सादाब खान उर्फ डाक्टर पिता मो0 सुवान खान उम्र.19 साल पता.भदभदा पुराना पुल के पास थाना कमलानगर भोपाल के मिले मो0 आसिफ के पास प्लास्टिक की बोरी में 13 धारदार लोहे की तलवार मिली एवं षादाब खान उर्फ डॉक्टर के पास से बोरी की तलाषी में 22 धारदार लोहे के छुरे मिले जिसको रखने के संबंध में वैध लायसेंस मांगा गया जिन्होने नही होना बताया जिससे आरोपीगण का जुर्म धारा 25ध्26 आर्म्स एक्ट का पाया जाने से समक्ष गवाहों के उक्त हथियार जप्त किया जाकर आरोपीगण को गिरफतार किया गया । आरोपीगण से 13 धारदार लोहे की तलवारें एवं 22 धारदार लोहे के छुरों को बरामद करने में थाना रातीबड को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। जिस पर थाना रातीबड में अप0क्र0 423ध्19 धारा 25, 26 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध किया गया है।

थाना रातीबड पुलिस द्वारा अवैध रुप से हथियार बेचने कि फिराक में खडे उपरोक्त आरोपीगण के विरुद्ध बडी कार्यवाही कर आरोपीगणों को गिरफतार कर 13 धारदार लोहे की तलवारें एवं 22 धारदार लोहे के छुरों को बरामद करने में सफलता हासिल की गई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version