अबरार अहमद खान, भोपाल (मप्र), NIT:

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति भारत के राष्ट्रीय महासचिव सैय्यद ख़ालिद कैस के नेत्रुत में भोपाल संसदीय क्षेत्र की भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर द्वारा सीहोर में पत्रकारों को बेईमान कहकर अपमानित करने के विरोध में कलेक्टर भोपाल तरुण कुमार पिथोडे को महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपकर प्रज्ञा ठाकुर को अयोग्य घोषित करने की माँग की गई है। 
ज्ञात हो कि कल प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने सीहोर में पत्रकारों को बेईमान कहते हुऐ अपमानित किया था। जिस से प्रज्ञा सिंह ठाकुर की बदजुबानी जगजाहिर है इससे पूर्व भी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ऎसे ही बयान दे चुकी हैँ। 
ज्ञापन देने वालों में सैयद ख़ालिद कैस, अनिल मालवीय, आजम खान, रामजी पाठक, अबरार अहमद खान, प्रमोद कुमार पाठक, मुकीज खान, याक़ूब खान सहित अन्य पत्रकार शामिल रहे।
