जितेंद्र वर्मा, हरदा ( मप्र ), NIT;
हरदा जिले की सिराली पुलिस ने की पांच अलग अलग गांवों से अवैध शराब जब्त कर आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।
मिली जानकारी के अनुसार जिले के ग्राम सिराली में पुलिस ने अवैध शराब जब्त करने मे कामयाबी हासिल की। सिराली थाना प्रभारी सुशील एंव पुरा पुलिस स्टाफ ने पांच अलग अलग गांवों में दविश देकर पांच पेटी शराब जब्त की। ग्राम मुडासेल से देवीसिंग ग्राम धनकार से विजय सिंह राजपूत ग्राम जुनापानी से भबूतसिह एंव पतिराम ग्राम पीपल्या से विशाल उर्फ रामकृष्ण से अवैध शराब जब्त की। पांच ग्रामों से पांच अलग अलग आरोपियों से कुल पांच पेटी शराब 1 पेटी वियर पुलिस द्वारा जब्त की गई है।
