पत्रकार मनीष कुमट ऑल इंडिया जैन जर्नलिस्ट एसोसिएशन (आईजा) मप्र के बने उपाध्यक्ष, एसोसिएशन का राष्ट्रीय अधिवेशन 21 एवं 22 सितंबर 2019 को होगा मुंबई (विरार) में | New India Times

रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:पत्रकार मनीष कुमट ऑल इंडिया जैन जर्नलिस्ट एसोसिएशन (आईजा) मप्र के बने उपाध्यक्ष, एसोसिएशन का राष्ट्रीय अधिवेशन 21 एवं 22 सितंबर 2019 को होगा मुंबई (विरार) में | New India Times

ऑल इंडिया जैन जर्नलिस्ट एसोसिएशन (आईजा) के संस्थापक (राष्ट्रीय अध्यक्ष) हार्दिक हुंडिया एवं राष्ट्रीय मंत्री महावीर श्री माल ने आईजा के मप्र मंत्री प्रदीप जैन की अनुसंशा पर वरिष्ठ एवं युवा पत्रकार मनीष कुमट निवासी झकनावदा (पेटलावद) को मप्र का उपाध्यक्ष मनोनीत किया है।
आईजा के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष हार्दिक हुंडिया ने मनीष कुमट को बधाई देते हुए जानकारी दी कि एसोसिएशन का प्रथम राष्ट्रीय अधिवेशन प्राचीन अगासी जैन तीर्थ विरार मुंबई में आगामी 21 एवं 22 सितंबर को आयोजित होगा जिसमें देश भर से जैन पत्रकार सम्मिलित होंगे। जहां उत्कृष्ट कार्य करने वालो पत्रकारों को आईजा एक्टिव रत्न से सम्मानित किया जाएगा। उक्त अधिवेशन में श्री कुमट को भी सम्मिलित होने हेतु आंमत्रित किया है।
इस अवसर पर श्री कुमट ने कहा कि उन्हें एसोसिएशन द्वारा यह महत्वपूर्ण जवाबदारी सौंपे जाने पर अब वे मप्र में जैन पत्रकारों के हितार्थ लगातार कार्य करेंगे एवं संगठन को मजबूत बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका का निर्वहन करेंगे।

श्री कुमट को आईजा के प्रदेश उपाध्यक्ष के पद से नवाजे जाने पर उन्हें जिले के वरिष्ठ पत्रकार यशवंत भंडारी, मनोज मेहता, मनोज भानपुरिया, ओमप्रकाश शर्मा, योगेन्द्र नाहर, दौलत गोलानी, रहीम शेरानी, निलेश भानपुरिया, अली असगर बोहरा, पवन नाहर, गोपाल विश्वकर्मा, उत्तम गेहलोत सहित जिले के समस्त पत्रकारों एवं ईष्ट मित्रों ने शुभकामनाएं प्रेषित की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version