यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

धौलपुर जिले में 7 जुलाई को परचून व्यापारी की हुई हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार | New India Times

धौलपुर जिले के कोलारी थाने क्षेत्र के बसई नवाब कस्बे से परचून की दुकान बंद करके घर जा रहा व्यापारी की लूट कर हत्या के मामले मैं पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। धौलपुर पुलिस ने आज कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों के साथ दो शूटरों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों ने व्यापारी की बाइक पर चलते समय गोली मारकर हत्या कर दी थी। बदमाश व्यापारी से लूट कर फरार हो गए थे। पूरे मामले को देखकर ग्रामीणों ने सड़क को जाम कर दिया था।

पुलिस अधीक्षक मुद्गल कछावा ने जानकारी देते हुए बताया कि 7 जुलाई 2019 को कौलारी थाना क्षेत्र के बसई नवाब जगदीश पुत्र रामदयाल अपने नौकर संजय के साथ बाइक पर सवार होकर घर जा रहा था कि बदमाशों ने चलती बाइक पर गोली मार दी, गोली लगते ही व्यापारी जगदीश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मामले में मृतक व्यापारी के परिजनों ने 10 लाख की लूट के साथ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.