राकेश यादव, गौरझामर/सागर (मप्र), NIT:

सागर जिले की गौरझामर के अंतर्गत ग्राम अटारी बेरखेड़ी की जो गाय जंगल चरने जाती हैं वह सुबह चरने के लिए रानगिर के जंगलों में गईं वहां पर बरसात के मौसम में आकाशीय बिजली गिरने से लगभग 20 गाय 8 बछड़ों की मौत हो गई।

आकाशी बिजली गिरने से हुई मौत का जायजा लेने के लिए मौके पर प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
