शिक्षक भर्ती घोटाले के तथाकथित संदिग्ध आरोपी जिला शिक्षा कार्यालय के पूर्व कर्मचारी को किया गया निलंबित | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

शिक्षक भर्ती घोटाले के तथाकथित संदिग्ध आरोपी जिला शिक्षा कार्यालय के पूर्व कर्मचारी को किया गया निलंबित | New India Times

बुरहानपुर के शिक्षक भर्ती घोटाले में तथाकथित संदिग्ध और अपने पावर का उपयोग करके अपने बेटे बहू और खानदान के अन्य लोगों को नियुक्ति देने के मामले में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले जिला शिक्षा कार्यालय बुरहानपुर के पूर्व बाबू देवीदास ठाले को जिला पंचायत बुरहानपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोहन सक्सेना ने तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए उनका मुख्यालय जनपद पंचायत खकनार कर दिया है। यहां यह उल्लेखनीय है, कि जिला शिक्षा कार्यालय बुरहानपुर में अपनी पदस्थी के दौरान एवं अपने कार्यकाल में उन पर अनियमितता सहित फाइल और अभिलेखों के साथ हेरा फेरी के अनेक आरोप लगे हैं ।और वह भी शक के आधार पर राडार पर हैं साथ ही जिला शिक्षा कार्यालय बुरहानपुर की लॉगइन आईडी और पासवर्ड आदि भी आज तक उनके द्वारा कार्यालय उपलब्ध नहीं कराए गए हैं जिसके कारण कार्यालय का कार्य प्रभावित होने के कारण देवी दास ठाले को मध्यप्रदेश सिविल सेवा अधिनियम के प्रावधानों के तहत उन्हें निलंबित किया गया है । सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उनके कारनामे के कारण उन्हें सेवा में निरंतर रखना भी उचित नहीं है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version