सैय्यद मुजीबोद्दीन, पुसद-यवतमाल (महाराष्ट्र), NIT;
अलखैर फाउंडेशन ट्रस्ट पुसद ज़िल्हा यवतमाल पिछले दो सालों से अलग अलग रूप में सामाजिक कामों में बढ़चढ़ के हिस्सा ले रहा है, जिसके तहेत गरीबों और ज़रूरत मंदों को दवाखानों का खर्च और दवाइयां मुहैया कराता है। इस ट्रस्ट की खास बात यह है कि ट्रस्ट के पदाधिकारी या सदस्य खुद दवाखाना जाकर पहले पता लगाते हैं कि पेशंट ज़रूरत मंद है या नहीं, उसके बाद सीधे डॉक्टर और मेडिकल स्टोर से संम्पर्क करके पेमेंट का भुगतान करते हैं।
अलखैर फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से शुक्रवार दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक शादीखाना हॉल मस्जिद वार्ड पुसद में मुफ्त ब्लड ग्रुप टेस्ट कैम्प का आयोजन किया गया था। जिसमें पुसद के मशहूर डॉ पिंटू जाधव और डॉ अब्दुल रहीम ने कैम्प में आये लोगों का ब्लड ग्रुप टेस्ट किया। इस मुफ्त ब्लड ग्रुप टेस्ट कैम्प में 130 लोगों ने अपना ब्लड ग्रुप टेस्ट करके फायदा उठाया जिसमें बच्चों की संख्या ज्यादा नज़र आई।
इस कैम्प को कामियाब बनाने के लिए ट्रस्ट के अध्यक्ष गुलाम अहमद, शहबाज़ खान, सैय्यद एहतेशाम, सैय्यद रमीज़, सैय्यद सलमान, अज़हर खान, जुनैद खान, सैय्यद वसीम, उमेर अली, मज़हर खान ने विशेष योगदान दिया।
