दलित महिला नेतृत्व को लेकर हुई बैठक | New India Times

Edited by Abrar Ahmad Khan, ग्वालियर/भोपाल (मप्र), NIT:दलित महिला नेतृत्व को लेकर हुई बैठक | New India Times

ऑल इंडिया दलित महिला अधिकार मंच एवं श्रीप्रकाश निमराजे अध्यक्ष गोपाल किरन समाज सेवी संस्था के मार्गदर्शन में संस्था में बैठक आयोजित हुई।
इस मीटिंग में ग्वालियर से आर ए मित्तल सेवानिवृत्त सहायक आयुक्त वाणिज्यकर विभाग म.प्र. उपस्थित रहे। जिसमें कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की और महिलाओं के नेतृत्वनेतृत्व संबंधी निर्णय लिए गए।
आर ए मित्तल ने कहा वर्तमान स्थिति को बदलने व न्याय दिलाने के लिए अनेक आन्दोलन भी चल रहे है जिसमे दलित, महिला व अनेक प्रकार के आंदोलन मजबूती के साथ दलित महिलाओ के अधिकारों को सुरक्षित कर समाजिक समानता को बढ़ाने व बराबरी का दर्जा दिलाने के लिए प्राथमिक रूप से कार्य कर रहे है l इन आंदोलनों में दलित महिलाओ ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की है।
आज सागर अजाक्स कार्यालय के प्रांगण में एनसीडीएचआर ऑल इंडिया दलित महिला अधिकार मंच द्वारा विभिन्न सामाजिक संस्थान और संगठनों के साथ महिला नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देने के लिए आयोजित बैठक माया अहिरवार स्टेट कोऑर्डिनेटर ऑल इंडिया दलित महिला अधिकार मंच की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। माया अहिरवार ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि जैसा कि भारत देश में व्याप्त वर्ण व जाति व्यवस्था की वजह से दलित आये दिन अत्याचारों व हिंसाओं का सामना कर रहे है l इसी के साथ जहाँ कहीं भी इस व्यवस्था के खिलाफ आवाज उठाई जाती है तो हमारे कार्यकर्ताओं की हत्या तक कर दी जाति हैl अनेकों प्रकार से आंदोलनों को दबाया जाता है, पीडितों को न्याय से वंचित किया जा रहा है। अगर हम दलितों में भी दलित महिलाओं की बात करे तो पायेंगे, कि आये दिन इस जाति व्यवस्था व पितृसत्ता की प्रताड़नाएं इन्हें रोज़मरा की जिन्दगी में अपना शिकार बनाकर गंभीर व जघन्य अपराधों को जन्म दे रही है जिसकी वजह से बहुत सारी महिलाएं अपने अधिकारों से वंचित है, और स्वंतंत्र भारत की नागरिक होने पर भी समाजिक समानता, आर्थिक उत्थान, राजनीतिक सशकितकरण, शैक्षणिक अधिकार जागरूक, विकास, मुलभूत सुविधाओ और नेतत्व से वंचित रखा हैl महिलाओं व बालिकाओं के साथ हो रहे दुराचार के खिलाफ चल रही इस मुहिम को सुचारू व सुदृण तरीके से क्रियान्वित करना होगा।

दलित महिला नेतृत्व को लेकर हुई बैठक | New India Times

आयोजित बैठक में 15 सामाजिक व स्वयंसेवी संस्था के लगभग 32 प्रतिभागियों में माया, भानू, लक्ष्मी, मंजू, रेखाजी, मालती, आर ए मित्तल ग्वालियर, सचिन बिनोदिया, ब्रजेन्द्र, राहुल, महेंद्र, चंद्रेश दमोह, धनसिंह एडवोकेट, अंजू, प्रमिला, मुकेश, संगीता आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम में आये हुए सदस्यों का अचल ज्योति कल्याण फाउंडेशन के सचिन ने आभार व्यक्त किया जबकि कार्यक्रम का संचालन भानु सिंह द्वारा किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version