अस्पताल से इलाज कराकर लौट रही दो महिलाओं की ट्रक की चपेट में आने से हुई मौत | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

अस्पताल से इलाज कराकर लौट रही दो महिलाओं की ट्रक की चपेट में आने से हुई मौत | New India Times

देवरी थाना अंतर्गत ग्राम धुलतरा के पास नेशनल हाईवे 26 पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र देवरी से इलाज कराकर गांव लौट रही दो महिलाएं ट्रक की चपेट मे आ गईं जिससे घटना स्थल पर ही दोनों की मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार देवरी थाना से लगभग 6 किलोमीटर दूर नेशनल हाईवे नरसिंहपुर रोड ग्राम धुलतरा के पास देवरी स्वास्थ्य केन्द्र से इलाज कराकर अपने गांव अरसी लौट रही थी।गर्भवती महिला पूना पति परम आदिवासी 21वर्ष एवं आशा कार्यकर्ता सुशीला आदिवासी 29 वर्ष निवासी अरसी अपने गांव अरसी जा रहा थे कि
सागर से नरसिंहपुर की ओर आगे पीछे चल रहे दो ट्रक जिनके बीच मे मोटरसाइकिल पर सवार महिलाएं बैठी हुई थी।कि आगे चल रहे ट्रक चालक ने अचानक सडक पर आई गाय को बचनाने के लिए ब्रेक लगा दिए जिससे बीच मे चल रहे मोटरसाइकिल पर सवार महिलाओ को पीछे से चल रहे ट्रक क्रमांक यूपी 94 टी 4726 ने एकदम मोड दिया। जिससे मोटरसाइकिल पर बैठी महिलाएं घबराहट में नीचे गिर गई और पीछे से जा रहे ट्रक ने दोनों महिलाओं को रौद दिया।मोटरसाइकिल चालक सकुशल वाहन सहित सुरक्षित बच गया।
जिससे महिलाओं की मौके पर मौत हो गई।ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर और मृत दोनों महिलाओं को देवरी स्वास्थ्य केन्द्र भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच मे जुट गई है।

वहीं थाना प्रभारी आर.एस ठाकुर ने बताया कि सागर से नरसिंहपुर की ओर दो ट्रक आगे पीछे चल रहे थे। दोनों ट्रक के बीच में मोटरसाइकिल आ गई जिस पर चालक सहित दो महिलाएं सवार थीं, पीछे से चल रहे ट्रक ने अचानक ट्रक को मोडा जिससे मोटरसाइकिल पर सवार महिलाएं घबरा गईं और नीचे गिर गईं जिससे पीछे चल रहे ट्रक चालक ने उन महिलाओं को रौद दिया। महिलाओं की घटना स्थल पर मौत हो गई, यह देख ट्रक चालक मौके से फरार हो गए।

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.