पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं सांसद नंद कुमार सिंह चौहान ने अपना जन्मदिवस न मनाने और होर्डिंग्स न लगाने का किया आग्रह | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं सांसद नंद कुमार सिंह चौहान ने अपना जन्मदिवस न मनाने और होर्डिंग्स न लगाने का किया आग्रह | New India Times

पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं खंडवा संसदीय क्षेत्र के सांसद श्री नंदकुमारसिंह चौहान ने अपने सभी स्नेहीजनों, शुभचिंतकों से यह विनम्र आग्रह किया कि आगामी 8 सितम्बर को उनके जन्मदिवस पर किसी प्रकार का समारोह आयोजित न करें साथ ही कहीं भी जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाओं की होर्डिंग्स आदि ना लगवाएं। अपनी बात का खुलासा करते हुए सांसद नंदकुमार सिंह चौहान ने बताया कि इस वर्ष हमारे कई साथीगण असमय हमें छोड़ गए, ऐसे हालात व समय में मैंने मेरा जन्मदिवस न मनाने का फैसला किया है। मेरा स्नेहीजनों शुभचिंतकों से आग्रह है कि मेरे जन्मदिन पर 8 सितंबर को किसी भी प्रकार का आयोजन न करें साथ ही होर्डिंग आदि न लगाएं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version