शिक्षक दिवस के मौके पर यूनिसेफ की मांदल टोली के किशोर-किशोरियों ने दीं रंगारंग प्रस्तुतियां | New India Times

रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

शिक्षक दिवस के मौके पर यूनिसेफ की मांदल टोली के किशोर-किशोरियों ने दीं रंगारंग प्रस्तुतियां | New India Times

प्रदेश सहित सम्पूर्ण भारत में आज शिक्षक दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। सभी के प्रेरणास्रोत एवं महान शिक्षक स्व. डाॅ राधाकृष्णन सर्वपल्ली की पुण्य स्मृति में आज शिक्षक दिवस की धूम भारत के सभी शैक्षणिक संस्थानों में दिखी। मेघनगर विकास खण्ड के अन्तर्गत आने वाले ग्राम नोगांवा के शासकीय हायर सेकेन्डरी स्कूल में भी शिक्षक दिवस का उत्साह देखने को मिला। नोगांवा स्कूल प्रबंधन और यूनिसेफ के अन्तर्गत चलाई जा रही मांदल परियोजना के किशोर-किशोरियों ने भी महान शिक्षक स्व. डाॅ राधाकृष्णन सर्वपल्ली को स्मरण करते हुए अनोखे रूप से शिक्षक दिवस का आयोजन किया जिसमें स्कूली बालक-बालिकाओं, शिक्षकों सहित पुलिस प्रशासन एवं स्थानीय स्वयं सेवी संस्थाओ कें प्रतिनिधियों ने भी अपनी महम्पूर्ण भागीदारी सुनिश्चि की।शिक्षक दिवस के मौके पर यूनिसेफ की मांदल टोली के किशोर-किशोरियों ने दीं रंगारंग प्रस्तुतियां | New India Times

विद्यालय मं आयोजित शिक्षक दिवस कार्यक्रम की शुरूआत आदर्श शिक्षक स्व.डाॅ राधाकृष्णन सर्वपल्ली के छायाचित्र पर माल्यापर्ण के साथ हुई, तत्पश्चात यूनिसेफ की मांदल टोली के माध्यम से सरस्वती वंदना कर कार्यक्रम को आगे बढाया गया। कार्यक्रम के पहले चरण में पुष्प माला से अतिथितियों का स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित पुलिस चौकी नोगांवा के चौकी प्रभारी महावीर सिंग ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुये कहा कि बच्चे ही इस देश का भविष्य हैं जो आगे चलकर गांव और देश का नाम रोशन करेगें। शिक्षक दिवस से हमें यही प्रेरणा मिलती है कि हम सभी को शिक्षा के प्रति सदैव जागरूक रहना चाहिये और अपने गुरूजनों का हमेशा सम्मान करना चाहिये जिससे हम अपने जीवन में आगे बढ़ सकें और अपने सपनों को साकार कर सकें।

शिक्षक दिवस के मौके पर यूनिसेफ की मांदल टोली के किशोर-किशोरियों ने दीं रंगारंग प्रस्तुतियां | New India Times

झाबुआ जिले के नोगांवा हायर सेकेन्डरी स्कूल में आयोजित शिक्षक दिवस कार्यक्रम के दूसरे चरण में स्वयं.व सेवी संस्था वसुधा विकास संस्थान के अरुण शर्मा, रणवीर सिंह सिसोदीया ने अपने विचार व्यक्त करते हुये कहा कि विद्यार्थी के जीवन में गुरूओं का महम्पूर्ण योगदान होता है। अच्छे गुरू के अभाव में कोई भी व्यक्ति अपने जीवन में लक्ष्य प्राप्ती में सफल नहीं हो सकता। इसलिये सदैव हमें अपने गुरूजनों की आज्ञा का पालन करना चाहिये और उनके मार्गदर्शन से हमें अपने जीवन को सफल बनाने का प्रयास करना चाहिये। कार्यक्रम के इसी चरण में जुलाई माह में कोदरी द वाईस आफ गर्ल्स, सिडपा संस्था एवं स्कूल प्रबंधन के विशष सहयोग से आयोजित 15 दिवसीय सेल्फ डिफेन्स प्रशिक्षण में सम्मिलित हुई लगभग 70 किशोरियों को प्रमाण पत्र भी चौकी प्रभारी श्री महावीर सिंग की उपस्थिति में वितरित किये गये। विद्यालय में आयोजित शिक्षक दिवस कार्यक्रम में स्कूली बालक-बालिकाओं ने क्रमशः अनेक रंगारंग प्रस्तुतिया दी जो कि नोगावा स्कूल के छात्र-छात्राओं की प्रतिभाओं को एक बेहतरीन उदाहरण हैं।

शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम मे शिक्षकगण आशा कोल, चेतना मोर, मनोज पालीवाल, रामसिंग डामर, राजेन्द्र सिंग पवार, खेमराज जयसवाल, अजय जोशी, विजय जोशी, नवीन शर्मा, मालजी मुणिया, लता त्रिवेदी, अंजली डामोर, श्रद्वधा जोशी, रोबिन्सन कटारा, गायत्री अलावा सहित कोदरी एवं यूनिसेफ की मांदल टोली के सदस्य मनोज खराडी, पूजा सोनी, शीला डामोर, पिंकी बारिया, ज्योति धाक, किरण, शिवानी झणिया, कविता चैहान, भावना चैहान आदि किशोर एवं किशोरियाॅ उपस्थ्ति रहे कार्यक्रम का सफल संचालन जयदीप ने किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version