राशन डीलर के खिलाफ ग्रामीणों ने किया मंडलायुक्त पर प्रदर्शन | New India Times

आलम वारसी, ब्यूरो चीफ, मुरादाबाद (यूपी), NIT:

राशन डीलर के खिलाफ ग्रामीणों ने किया मंडलायुक्त पर प्रदर्शन | New India Times

ग्राम पंचायत रानी नगला ब्लॉक भगतपुर टांडा तहसील व जिला मुरादाबाद के राशन डीलर आबिद के खिलाफ ग्राम समिति के लोगों ने सैकड़ों ग्रामवासियों के साथ मंडलायुक्त कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया गया। धरना प्रदर्शन के पश्चात ग्राम वासियों ने एक ज्ञापन मंडलायुक्त मुरादाबाद को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि हमारे गांव के पहले राशन डीलर आबिद हुसैन का कोटा जांच के दौरान गरीबों के राशन कार्डो पर ना बांटकर कालाबाजारी के तहत बेच दिया जाता था जिस पर उसकी दुकान सील कर दी गई लेकिन राशन डीलर आवेदन गांव में यह कह रहा है कि उसकी दुकान बहाल हो जाएगी, अतः ग्रामवासी मंडलायुक्त से अपील करते हैं कि मौजूदा राशन डीलर इस्तियाक से सही प्रकार से राशन गांव वालों को प्राप्त हो रहा है अतः आबिद हुसैन की दुकान का लाइसेंस रद्द ही रहने दें नहीं तो फिर से आबिद कालाबाजारी पर उतारू हो जाएगा जिससे ग्राम वासियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

By nit

Exit mobile version