धुले जिला मुस्लिम खटीक समाज (खान्देशी बकर कसाब) की ओर से गुण गौरव प्रोग्राम का हुआ आयोजन | New India Times

सलीम शेख, धुले (महाराष्ट्र), NIT:धुले जिला मुस्लिम खटीक समाज (खान्देशी बकर कसाब) की ओर से गुण गौरव प्रोग्राम का हुआ आयोजन | New India Times

धुले जिला मुस्लिम खटीक समाज (खान्देशी बकर कसाब) की ओर से गुण गौरव प्रोग्राम का आयोजन किया गया। 10 वीं, 12 वीं, ग्रेजुएट्स, एलएलबी, डॉक्टर्स इत्यादि के विद्यार्थियों को ट्रॉफी देकर उनका हौसला बढ़ाया गया।

धुले जिला मुस्लिम खटीक समाज (खान्देशी बकर कसाब) की ओर से गुण गौरव प्रोग्राम का हुआ आयोजन | New India Times

इस प्रोग्राम की शुरुआत हाफिज जुबेर ने तिलावते कुरआन से की। इस प्रोग्राम के खुसूसी मेहमान थे धुले शहर के महापौर चंद्रकांत जी सोनार और जयेश वाघ। इस प्रोग्राम में धुलिया शहर, धुलिया तालुका, शिरपूर तालुका, साक्री तालुका, शिंदखेडा तालुका आदि समेत पूरे जिले के लोग उपस्थित थे। गुण गौरव समारोह में 135 ट्रॅफी विविध क्षेत्र के विद्यार्थियों को बांटी गयी। इस प्रोग्राम को धुलिया शहर में रखने की इजाजत धुलिया जिला अध्यक्ष गफूर हाजी उस्मान साहब ने दी।

धुले जिला मुस्लिम खटीक समाज (खान्देशी बकर कसाब) की ओर से गुण गौरव प्रोग्राम का हुआ आयोजन | New India Times

इस प्रोग्राम को कामयाब बनाने में खास मेहनत करने वालों में धुलिया शहर अध्यक्ष असरार भाई, हाजी इरफान भाई (सर), तबरेज (तब्बू), खजानची नायब सदर मुस्तकींम भाई, निहाल भाई, समीर निसार, जमील भाई, तबरेज बशीर और धुलिया शहर नौजवानों बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। सूत्र संचालन प्रो. शकील कुरेशी सर (प्रोग्रेसिव एज्युकेशनल फाउंडेशन राज्य चेयरमैन), वसीम राजा सर प्रोग्रेसिव एज्युकेशनल फाउंडेशन राज्य सचिव, धुलिया शहर विभाग 2 के सदर और जिमदारांन, धुलिया जिला के तमाम खाटिक बिरादरान की वजह से यह प्रोग्राम कामयाब रहा।

By nit

Exit mobile version