ग्वालियर पहुंचे सिंधिया के गाड़ी में सवार एक व्यापारी ने खुद पर पेट्रोल डालकर की आत्मदाह करने की कोशिश | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

ग्वालियर पहुंचे सिंधिया के गाड़ी में सवार एक व्यापारी ने खुद पर पेट्रोल डालकर की आत्मदाह करने की कोशिश | New India Times

ज्योतिरादित्य सिंधिया आज शताब्दी एक्सप्रेस से जब ग्वालियर पहुचे तो स्टेशन परिसर के बाहर कांग्रेसी नेता आनंद अग्रवाल ने अपने शरीर पर पेट्रोल डाल दिया जिसके बाद स्टेशन परिसर के बाहर हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जैसे-तैसे आनंद को काबू में किया। बताया जा रहा है आनंद अग्रवाल अग्रसेन मंगलम के कार्यवाहक अध्यक्ष हैं और आनंद ने जब अपने शरीर पर पेट्रोल डाला तब आनंद कांग्रेस विधायक प्रवीण पाठक मुर्दाबाद के नारे लगा रहा था। आनंद ने पूर्व में बताया कि महाराज बाड़े पर एक ठेला लगा कर छोटा व्यापार करता है। प्रवीण पाठक उसका रोजी रोजगार छीनने के लिए अतिक्रमण विरोधी मुहिम के नाम पर उसे परेशान करता है। आनंद के इस आरोप को जब पिछले दिनों प्रवीण पाठक से बात की गई थी प्रवीण पाठक ने सिरे से खारिज कर दिया था।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version