अबरार अहमद खान, भोपाल (मप्र), NIT:

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज विंध्याचल भवन में आर्थिक गणना का शुभारंभ कार्यक्रम संपन्न हुआ। ‘यह देश का पहला डिजिटल सर्वेक्षण होगा जो की पूर्ण रूप से मोबाइल पर एप्पलीकेशन के द्वारा किया जाएगा, उक्त जानकारी सीएससी राज्य प्रमुख मध्यप्रदेश श्री कमलेश बंजारिया द्वारा दी गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ आयुक्त आर्थिक एवं सांख्यकी संचनालय मध्यप्रदेश श्री आर एस राठौर जी कर कमलों द्वारा सर्वेक्षण की मोबाइल एप्पलीकेशन की लॉन्चिंग के साथ किया गया। साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित आधिकारीगणों द्वारा प्रदेश के सभी नागरिकों से अपील की गई, कि सर्वेक्षण में सहयोग प्रदान करें एवं सही जानकारी देकर देश की उन्नति में भागीदारी करें। शहर का पहला सर्वेक्षण जिले के मुखिया माननीय कलेक्टर महोदय श्री तरुण पिथोड़े जी के घर से किया गया। प्रगणक द्वारा उन से आर्थिक सर्वेक्षण के सम्बन्ध में जानकारी एप्लीकेशन के माध्यम से दर्ज की गई। सातवीं आर्थिक गणना का उद्देश्य देश भर में चल रहे छोटे बड़े उद्योगों की जानकारी एकत्रित कर उनके लिए भविष्य की योजना बनाना है जिस से देश की आर्थिक उन्नति हो एवं उद्योगों को सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल सके। शुभारंभ कार्यक्रम में NSSO से DDG FOD डॉ श्री मनीष सम्मरवार, श्री विश्वजीत रायकवार जी, श्री मति प्रेमा खाखा जी, डॉ श्री एस महाले जी, श्री के के गुप्ता जी, संयुक्त संचनालय आर्थिक एवं सांख्यकी मध्यप्रदेश एवं CSC प्रोजेक्ट मेनेजर प्रतीक शर्मा, जिला प्रबन्धक भोपाल मोहित आचार्य, नरेंद्र मीणा, जिला समन्वय आरिफ खान आदि लोग उपस्थित रहे।
