अविनाश द्विवेदी, ब्यूरो चीफ, भिंड (मप्र), NIT:

भिंड में देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कीरतपुरा से एक युवक जिसका नाम विशाल सिंह भदौरिया उम्र 32 वर्ष पिता का नाम शिवनाथ सिंह भदोरिया जो दिनांक 2/03/2019 से सुबह घर से बगेर बताये चला गया जिसके बाद उसकी पत्नी अर्चना भदौरिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई की मेरा पति विशाल घर बिना बताए चला गया है जिसकी पुलिस तलाश करे एवं हमारी मदद करे। हलाकि अभी तक पुलिस विशाल को ढूंढने में असमर्थ रही है।
वहीं देहात थाने में एक और युवक लापता है जिसका नाम अनिल कुमार गोयल उम्र 35 वर्ष पिता का नाम प्रभु दयाल है जो कि निवासी जामना रोड माता वाली गली से लापता है जिसकी रिपोर्ट उसके भाई रिंकू गोयल ने की थी कि मेरा भाई दिनाक 27/08/2019 से सुबह रात 7 बजे से लापता है जिसमें पुलिस मेरी सहायता करे और पुलिस ढूंढने में मदद करें हालांकि पुलिस अनिल को भी ढूंढने में असमर्थ रही है।
